Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Winter Update: Morning Fog Grips Several Districts, How Will Weather Change in Patna?

बिहार में सुबह परेशान कर रहा कोहरा, पारा गिर कर 10 डिग्री तक पहुंचा; पटना में दो दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 29 Nov 2026 08:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Nov 2026 08:11 AM IST
सार

Bihar Winter Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और सुबह की शुरुआत अब पहले जैसी आसान नहीं रही। कहीं धुंध तो कहीं गिरता पारा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। आने वाले दिनों में मौसम क्या नया संकेत देने वाला है और राजधानी में कब तक मिलेगी ठंड से राहत? जानिए पूरी अपडेट।

विज्ञापन
Bihar Winter Update: Morning Fog Grips Several Districts, How Will Weather Change in Patna?
पटना समेत कई जिले में सुबह कोहरा देखने को मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कंबल और स्वेटर अब बाहर निकल चुके हैं। सुबह और रात में ठंड लगती है। सुबह कोहरा भी परेशान करने लगा है। आज भी मौसम विभाग ने बिहार के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, अररिया, किशनगंज समेत सभी जिलों में आने वाले पांच दिनों में रात और सुबह को ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप निकलेगी। 
विज्ञापन

 

राजधानी पटना में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने का अनुमान है, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

 

पटना में दो दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम? 

29 नवंबर को पटना का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 30 नवंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ इसके 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। एक दिसंबर को भी तापमान इसी स्तर पर बना रह सकता है। वहीं दो दिसंबर को अधिकतम तापमान और गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा मौसम?

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। सुबह के समय पूर्णिया और गयाजी में हल्के स्तर का कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम तापमान 24.8 से 32.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान कैमूर जिले के भभुआ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अरवल में रिकॉर्ड किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 10.1 से 17.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गयाजी और पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।


सुबह यात्रा करते वक्त बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा है कि सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सुबह यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सुबह के समय कोहरे के कारण कुछ इलाकों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed