{"_id":"625aa43646a3b14af83892b7","slug":"rjd-wins-bochaha-seat-on-tej-pratap-yadav-birth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लालू परिवार के लिए आज का दिन खास, बोचहा सीट पर जीत से तेज प्रताप को मिला जन्मदिन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लालू परिवार के लिए आज का दिन खास, बोचहा सीट पर जीत से तेज प्रताप को मिला जन्मदिन का तोहफा
Sat, 16 Apr 2022 04:40 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:40 PM IST
सार
16 अप्रैल को तेज प्रताप का जन्मदिन है और आज के दिन ही बोचहां सीट के मतगणना हुई और राजद ने जीत भी हासिल की।
विज्ञापन
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के लिए शनिवार का दिन खास रहा। आज उनका जन्मदिन है और इसी दिन मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद को बड़ी जीत मिली है। राजद के अमर पासवान ने इस सीट से जीत हासिल की है। एक तरह से तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप को उनके जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
आज तेजप्रताप का जन्मदिन
16 अप्रैल को तेज प्रताप का जन्मदिन है और आज के दिन ही बोचहां सीट के मतगणना हुई और राजद ने जीत भी हासिल की। शुरुआती रुझानों से ही राजद के उम्मीदवार अमर पासवान आगे चल रहे थे। अंत में बोचहां की जीत के साथ लालू परिवार में दोहरी खुशी आई है।
विज्ञापन
वीआईपी के विधायक के निधन से खाली हुई थी सीट
बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था। हाल ही में अपना मंत्री पद खो चुके सहनी शुरू में मृतक विधायक के बेटे अमर पासवान को मैदान में उतारना चाहते थे, लेकिन अमर राजद के उम्मीदवार के रूप में मैदान पर उतरे और जीत हासिल की।
विज्ञापन
सहनी ने इस विधानसभा क्षेत्र से गीता देवी को मैदान में उतारा था जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा था। कुमारी ने इस निर्वाचन क्षेत्र का कई बार विभिन्न दलों के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके रमई राम को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराया था। कांग्रेस के अलावा चार निर्दलीय और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सहित कुछ अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार भी इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे थे।