लालू का PM मोदी पर निशाना- जमीन नहीं रहती तो पानी और आसमां ही बचता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: लालू ने कसा तंज, 'गुजरात मॉडल पर बात करने में किसका नाना याद आ रहा है'
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'ज़मीन नहीं रहती तो पानी और आसमाँ ही बचता ना!'
ज़मीन नहीं रहती तो पानी और आसमाँ ही बचता ना!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 12, 2017
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार की अहमदाबाद में रोड शो कैंसिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा के अंबाजी मंदिर जाने के लिए सी-प्लेन के जरिए साबरमती रिवर फ्रंट से धरोई डैम पहुंचे।
#Gujarat: Prime Minister Narendra Modi boards sea plane from Sabarmati River in Ahmedabad to reach Dharoi Dam pic.twitter.com/MkbBZTYXFD
— ANI (@ANI) December 12, 2017
साथ ही लालू प्रसाद यादव ने गुजरात चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि वे सोच समझकर ही अपना वोट दें। उन्होंने लिखा है कि 'जीएसटी, नोटबंदी, कालाधन, विकास, आदर्श गाँव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे? सोचिए, समझिए और फ़ैसला करिए। धन्यवाद।'
GST,नोटबंदी,कालाधन,विकास,आदर्श गाँव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य,शिक्षा,किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 12, 2017
सोचिए, समझिए और फ़ैसला करिए। धन्यवाद