फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav tweeted on pm modi on gujarat election

लालू ने कसा तंज, 'गुजरात मॉडल पर बात करने में किसका नाना याद आ रहा है'

Sun, 10 Dec 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
lalu yadav tweeted on pm modi on gujarat election

अपनी चुटीली टिप्पणियों से अक्सर विरोधियों को निशाना बनाने वाले लालू यादव ने गुजरात चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर गहरा तंज कस दिया है। अपने एक ट्वीट में लालू ने बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए कहा, "गुजरात मॉडल पर बात करने में किसका नाना याद आ रहा है? करों ना गुजरात के विकास मॉडल पर बात? किसने रोका है??" 

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी नेताओं पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे, खासकर उनके निशाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी  पढ़ेंः लालू ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, कहा- 'ज्यादा प्रचार, काम कम'

वहीं विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री गुजरात चुनावों में विकास को मुद्दा ही नहीं बना रहे, वह गुजरात के विकास की बात छोड़ दूसरे मु्द्दों पर बात कर रहे हैं, जबकि देश के बाकी राज्यों में होने वाले चुनावों में वह गुजरात के विकास को खूब बढ़ाचढ़ाकर बताते हैं।


प्रधानमंत्री इस दौरान गुजरात के विकास की बानगी देकर बाकी राज्यों को भी उससे सीख लेने की सलाह देते रहे हैं, लेकिन अब गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनावों में वह खुद इस मुद्दे से बच रहे हैं। इसी को लेकर वह विपक्ष के निशाने पर हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गुजरात में एक दिन पहले हुई रैली में इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री भाषण के दौरान 70 फीसदी बातें अपनी करेंगे लेकिन विकास पर बात नहीं करेंगे। इसी मुद्दे को लेकर आज लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साध दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed