फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rjd MLC Sunil Singh reply on CBI Raid, Tejashwi Yadav, Sushil Modi Reply

Bihar: 'बेटे की सगाई के लिए कैश रखा था उसे भी CBI ले गई', रेड के बाद छलका आरजेडी एमएलसी का दर्द

Thu, 25 Aug 2022 01:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 25 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

घर से कैश बरामद होने के बाद आरजेडी एमएलसी और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता सुनील सिंह का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Rjd MLC Sunil Singh reply on CBI Raid, Tejashwi Yadav, Sushil Modi Reply
आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में सीबीआई छापेमारी के बाद से सियासत गरमा गई है। इस मामले में जहां आरजेडी की ओर से सफाई दी जा रही है वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा हमलावर हो गई है। इनसब के बीच घर से कैश बरामद होने के बाद आरजेडी एमएलसी और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता सुनील सिंह का बयान सामने आया है। सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा हमारे गठबंधन से खुश नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य तेजस्वी यादव को फंसाना है। सीबीआई को जो नकद राशि मिली है वह मेरे बेटे की सगाई से जुड़ी हुई है। इसके अलावा  मेरी पत्नी की उसके क्रेट प्लांट से कमाई की धनराशि है। सीबीआई बिना कुछ पूछे ही सभी कैश ले गई। इतना ही नहीं सीबीआई ने आटे, चावल के डब्बे को  इधर-उधर फेंक दिया।

विज्ञापन

 
यहां देखें वीडियो...
विज्ञापन


सुशील मोदी ने किया पलटवार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि आज तक तेजस्वी यादव CBI द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब नहीं दिया। CBI ने प्राथमिकी दर्ज की है कि जमीन नौकरी के लिए ली गई थी और दर्जनों सबूत इकट्ठा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई ने की थी छापेमारी
सीबीआई ने 24 अगस्त को राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की थी। जानकारी के मुताबिक, राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की।


इसस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed