{"_id":"f7c534e8d4ceb3f92f012ff8bb17a39d","slug":"rebel-bihar-bjp-mla-amaranth-gami-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार भाजपा में बगावत, बागी विधायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार भाजपा में बगावत, बागी विधायक निलंबित
पटना/एजेंसी
Updated Sun, 21 Jul 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार भाजपा में वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के खिलाफ विधायक अमरनाथ गामी ने बगावत कर दी, जिसके बाद गामी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा ने अपने विधायकों को प्रलोभन देने के लिए नीतीश कुमार सरकार की जमकर आलोचना की।
इस बीच जदयू ने दावा किया है कि भाजपा के आठ विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार बैठे हैं क्यों ये सभी अपने नेतृत्व से असंतुष्ट हैं।
जदयू पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा कि हमारे विधायकों को लालच दिया जा रहा है। उन्हें मंत्री पद और उनके रिश्तेदारों को विधान परिषद में सदस्यता की पेशकश की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा विधायकों को तोड़कर अपनी संख्या बढ़ाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे, उसी दिन जदयू टूट हो जाएगा। इसलिए वह विधानसभा में अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष संजय मायूख ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अमरनाथ गामी को निलंबित कर दिया गया है। गामी दरभंगा जिले के हायाघाट से भाजपा विधायक हैं।
गामी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर सत्ता लोभी होने, पार्टी पर एकाधिकार बनाए रखने वाला और पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर चापलूसों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
बागी विधायक ने कहा था कि सुशील मोदी ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है। वह नहीं चाहते कि पार्टी कार्यकर्ता आगे बढ़े और इसलिए वे उन्हें दबा रहे हैं।