फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rape: Mla supporters did not enterend police team

रेप कांडः विधायक समर्थकों ने घर में नहीं घुसने दी पुलिस टीम

Mon, 15 Feb 2016 07:48 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 07:48 AM IST
विज्ञापन
Rape: Mla supporters did not enterend police team

बलात्कार के रोपी राजद से निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव के घर पहुंची फॉरेसिंक टीम उनके समर्थकों ने उलटे पांव लौटा दिया। रविवार को बिहारशरीफ महिला थाने की दो सदस्यीय फॉरेंसिक टीम जब विधायक राजबल्लभ के घर पहुंची, तो पहले से मौजूद विधायक के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


विधायक के समर्थकों ने फॉरेंसिक टीम को अंदर जाने से रोक दिया और आदेश की कॉपी की डिमांड करने लगे। फॉरेंसिक टीम के साथ पांच पुलिसकर्मी के अलावा एक महिला इंस्पेक्टर मृदुला कुमारी थी।
विज्ञापन


विरोध की सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी गयी, लेकिन समर्थकों की ज्यादा तादाद को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बगैर जांच किये वापस लौटना पड़ा।

राजद ने बलात्कार के आरोपी राजबल्लभ को पार्टी से बाहर किया

Rape: Mla supporters did not enterend police team

उधर, नाबालिग से रेप के आरोप में राजद ने विधायक रालबल्लभ यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कार्रवाई करते हुए पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि नाबालिक लड़की के साथ विधायक पर 30 हजार रुपये में खरीदकर तीन दिनों तक बंधक बना कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद नालंदा पुलिस और नवादा पुलिस एक टीम गठित कर लगातार छापेमारी कर रही है। इधर, एक अन्य आरोपी महिला सुलेखा देवी के पति अरुण कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed