{"_id":"684169dd1db018bf110824d1","slug":"ranital-firing-incident-bihar-stf-arrested-two-criminals-mukhiya-s-husband-was-attacked-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीतालाब गोलीकांड: बिहार एसटीएफ ने दो अपराधी किए गिरफ्तार, मुखिया पति पर हुआ था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीतालाब गोलीकांड: बिहार एसटीएफ ने दो अपराधी किए गिरफ्तार, मुखिया पति पर हुआ था हमला
Thu, 05 Jun 2025 03:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:26 PM IST
सार
पटना के रानीतालाब में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुखिया पति अंजनी सिंह और दो अन्य पर गोली चलाने के मामले में बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बिहार STF की बड़ी कारवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र के कुशवाहा कनपा गांव में 21 मई की रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने हमला कर दिया। इस दौरान बिक्रम प्रखंड के सैदाबाद पंचायत के मुखिया पति अंजनी सिंह, दर्शक धीरज कुमार और राजा कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी।
बिहार STF की ताबड़तोड़ कार्रवाई
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार एसटीएफ ने जांच तेज की और मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव से एक मुख्य आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान योगेश्वर राय के पुत्र के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
विज्ञापन
गिरफ्तार संतोष कुमार की निशानदेही पर घटना के दिन गांव में लाइनर की भूमिका निभाने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों से रानीतालाब थाना पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। घटना के दिन पुलिस को मौके से एक अपराधी की बाइक, कई जिंदा कारतूस के खोखे और एक खाली मैगजीन बरामद हुई थी। जांच में बाइक चोरी की निकली थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
जांच टीम का हुआ गठन
घटना के सात दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश था। इसी कारण कनपा पुल के पास NH-139 को जाम कर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद पालीगंज डीएसपी उमेश्वर कुमार चौधरी के नेतृत्व में बिक्रम और रानीतालाब थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। रानीतालाब थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहार एसटीएफ की मदद से दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।