फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar TRE-4 Aspirants Protest Outside Education Minister’s Residence, Demand CTET 2026 Candidates Be Allowed t

बीपीएससी टीआरई 4: शिक्षक अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव, अब मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 01:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Sep 2026 01:26 PM IST
सार

पटना में एक ओर परिचारी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं, वहीं शिक्षक अभ्यर्थी सीधे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के ही आवास पर पहुंच गए। यहां पर अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि पिछले कई दिनों से हमलोग मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार हमलोगों की बात नहीं सुन रही है। 

विज्ञापन
Bihar TRE-4 Aspirants Protest Outside Education Minister’s Residence, Demand CTET 2026 Candidates Be Allowed t
शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने एक बार फिर से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास का घेराव किया है। बीपीएससी टीआरई 4 की तैयारी कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे। अभ्यर्थियों ने सरकार से शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अपनी मांगों पर विचार करने की अपील की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि सीटीईटी 2026 में अपीयर हुए अभ्यर्थियों को भी बीपीएससी टीआरई 4 की परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि सीटीईटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी टीआरई 4 में आवेदन और परीक्षा में बैठने का अवसर मिलना चाहिए।

विज्ञापन

बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे; जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने किस आधार पर की ऐसी मांग
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि हमलोगों ने सीटीईटी 2026 का फॉर्म भरा है। इसी बीच टीआरई 4 की वैकेंसी आ गई। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा मंत्री से हमलोग काफी समय से मांग रहे हैं कि एपियरिंग वालों को भी मौका मिलना चाहिए। जिस तरह से एसटीईटी अभ्यर्थियों को टीआरई 4 में अवसर मिला उसकी तरह से हमलोगों को अवसर मिलना चाहिए। हमलोग समान अधिकार से अधिक कुछ भी नहीं मांग रहे हैं। शिक्षा विभाग हमलोगों के साथ भेदभाव नहीं करे। हमलोग भी शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। हमारा भी हक है परीक्षा देने का। इसलिए हमलोगों को भी मौका मिलना चाहिए। शिक्षा मंत्री से अपील है कि वह हमलोगों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed