फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Students protest in Patna, demand to implement domicile policy: NDA government, Bihar Police

Bihar News: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार

Thu, 05 Jun 2025 01:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Jun 2025 01:25 PM IST
सार

गुरुवार दोपहर तेज धूप के बावजूद छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र हाथों में तिरंगा लेकर सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन, जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद अभ्यर्थी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: Students protest in Patna, demand to implement domicile policy: NDA government, Bihar Police
छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में पटना में छात्रों का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में आगामी चुनाव को देखते हुए छात्र भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बुधवार को शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव किया था। अब गुरुवार दोपहर डोमिसाइल लागू करने की मांग लेकर एक बार फिर से सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर गए हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों हाथों में तिरंगा लेकर सीएम हाउस जाने के लिए गांधी मैदान से निकले थे। लेकिन, जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। अभ्यर्थी आगे न जा पाए इसके लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। अभ्यर्थी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। पुलिसकर्मी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इधर, छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि डोमिसाइल बिहार के छात्रों का हक है। बिहार से बाहर कुछ राज्यों मे प्रत्यक्ष, जबकि कुछ राज्यों मे अप्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है। इस वजह से बिहार के अभ्यर्थियों को दूसरे राज्यों में नौकरी पाने में नुकसान हो रहा है। कुछ राज्यों मे परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है, जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर उस राज्य के अभ्यर्थियों को फायदा पहुँचाया जाता है। इसलिए छात्रोंम की मांग है कि बिहार मे भी बिहार से संबंधित अधिक प्रश्न पूछकर अप्रत्यक्ष डोमिसाइल लागू किया जाए। छात्र नेता दिलीप कुमार ने मांग करते हुए कहा है कि 90 प्रतिशत डोमिसाइल प्रत्यक्ष रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह 10 प्रतिशत सीट खुली रही जाए, जिसमे बिहार से बाहर के अभ्यर्थियों का चयन हो सके तथा मेरिट के आधार पर बिहार के अभ्यर्थी भी चयनित हो सकते हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा- वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार की जनसंख्या भी अधिक है और यहां फैक्ट्रियां भी नहीं हैं, इसलिए रोजगार का एकमात्र सबसे बड़ा साधन सरकारी नौकरी ही है। हम छात्रों के पास रोजगार के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसलिए अगर सरकार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति लागू नहीं करती है तो हमलोग मौजूद सरकार को वोट नहीं। हमलोग वोट बहिष्कार कर देंगे। छात्रों ने कहा कि वोट दे बिहारी और नौकरी ले बाहरी, यह सब नहीं चलेगा। इसलिए सरकार को डोमिसाइल नीति लागू करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी बोले- सरकार बनते ही डोमिसाइल नीति लागू होगी
इधर,  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डोमिसाइल नीति को लेकर पहले ही एलान कर चुके हैं कि अगर उनकी सरकार बनी तो बिहार में सौ प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करेंगे। इससे बिहार की नौकरी यहां के निवासियों को ही मिलेगी। तेजस्वी के इस घोषणा के बाद राजद समर्थक ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म निःशुल्क होंगे। परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए पैसे सरकार देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed