{"_id":"61ca95830b1bd9106e1032a9","slug":"ram-manjhis-party-warns-bjp-if-ham-s-withdraws-support-bihar-govt-will-automatically-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: तुरंत गिर जाएगी नीतीश सरकार, मांझी को राम-राम जपने की भाजपा की सलाह पर भड़का हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: तुरंत गिर जाएगी नीतीश सरकार, मांझी को राम-राम जपने की भाजपा की सलाह पर भड़का हम
Tue, 28 Dec 2021 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:57 AM IST
सार
जीतन राम मांझी ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए समर्थन वापसी की धमकी भी दे डाली। जीतन राम मांझी ने साफ कर दिया कि वह अगर समर्थन वापस लेते हैं तो भाजपा की सरकार गिर जाएगी।
विज्ञापन
जीतन राम मांझी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी के ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान की चारों तरफ निंदा जारी है। भाजपा और हम के नेता खुलकर आमने-सामने आ चुके हैं। सोमवार को जीतन राम मांझी ने ब्राह्मण-दलित एकता भोज का आयोजन किया। इस दौरान जीतन राम मांझी ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इशारों ही इशारों में निशाना साधा। जीतन राम मांझी ने सरकार से समर्थन वापस लेने तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
भाजपा के नेता और बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बब्लू से जब पत्रकारों ने मांझी के ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि मांझी वरिष्ठ नेता हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठाया। इतने सम्मानित जगह तक वे पहुंचे। ऐसी स्थिति में इस तरह का बयान देना कहीं से उचित नहीं है। जदयू नेता और मंत्री उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उनपर उम्र का असर हो गया है। इस वजह से वे ऐसे बयान दे रहे हैं उनका बेटा मंत्री है, इसलिए अपने बेटे के भविष्य के लिए उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। राजनीति छोड़कर राम-राम जपना चाहिए।
विज्ञापन
नीरज बब्लू के बयान पर मचा बवाल
'हम' के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि नीरज बब्लू कौन होते हैं मांझी जी को सलाह देने वाले? दानिश रिजवान यही तक नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी पार्टी के चार विधायक को हटा लें तो राजग की जमीन खिसक जाएगाी। अभी मंत्री बने बैठे हैं सब सड़क पर राम नाम जपने लगेंगे। रिजवान ने कहा कि नीरज बबलू को कुछ बोलने से पहले उम्र का ख्याल रखना चहिए कि वह किसके बारे में क्या बोल रहे हैं?
विज्ञापन
जीतन राम मांझी ने दिया ब्राह्मणों को दही-चूड़ा का भोज
मांझी ने आगे कहा कि जो ब्रह्म को जानते हैं, वही असली ब्राह्मण है। इसके बाद उन्होंने सोमवार को उन ब्राह्मणों को भोज पर आमंत्रित किया है, जिन्होंने कभी मांस-मछली और मदिरा का सेवन नहीं किया हो। इस दौरान मांझी ने दही-चूड़ा का भोज दिया।