फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rally of NDA in gandhi maidan, patna, bihar on march ं3, narendra modi, nitish kumar, amit shah

बिहार: पटना में एनडीए की रैली तीन मार्च को, पीएम मोदी व अमित शाह संग होंगे सीएम नीतीश

Sun, 27 Jan 2019 07:17 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 27 Jan 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Rally of NDA in gandhi maidan, patna, bihar on march ं3, narendra modi, nitish kumar, amit shah
NDA Bihar - फोटो : BJP Bihar twitter

बिहार में एनडीए तीन मार्च से चुनावी बिगुल फूंकेगा। पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की रैली होगी। इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नाराय़ण सिंह और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने संयुक्त तौर पर जानकारी दी। वशिष्ठ ने कहा कि रैली में एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। राजग के सभी घटक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राजग की यह अभूतपूर्व रैली होगी। प्रदेश लोजपा अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि चुनाव आयोग 10 मार्च तक लोकसभा चुनाव की तारीख जारी कर सकती है, ऐसे में यह रैली नोटिफिकेशन से पहले आयोजित हो रही है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि रैली में रैली में राजग नेता केंद्र व राज्य सरकारों के काम का हिसाब देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल के दौरान किए गए काम का भी हिसाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed