{"_id":"5c4f6601bdec2256646aace6","slug":"rahul-gandhi-will-share-stage-with-tejashwi-and-kanhaiya-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 फरवरी को तेजस्वी व कन्हैया के साथ पटना में मंच साझा करेंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 फरवरी को तेजस्वी व कन्हैया के साथ पटना में मंच साझा करेंगे राहुल
Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में कांग्रेस की होने वाली जन आकांक्षा रैली में तीन फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और वामपंथी युवा नेता कन्हैया कुमार मंच पर दिखेंगे। लेकिन मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मंच पर जगह नहीं मिलेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को पटना में कहा कि सेतु बनता है तो सबका साथ होता है।
विज्ञापन
अनंत सिंह कांग्रेस का साथ दे रहे हैं ये अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को लोगों का समर्थन बिना शर्त ही मिल रहा है। लेकिन जब गोहिल से अनंत को मंच पर जगह मिलने से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अनंत को मंच पर जगह नहीं मिलेगी। राष्ट्रद्रोह के आरोपित कन्हैया कुमार को न्योता भेजने के सवाल पर गोहिल ने कहा कि हमने शेहला रशीद को भी न्योता भेजा है। इंतजार कीजिए, उन्हें जो देशभक्त दिखते हैं वो भी मंच पर दिखेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को पटना में भी अनंत सिंह ने पार्टी के सीनियर नेता अखिलेश सिंह के साथ रोड शो किया था। मंच पर जगह न मिलने से अनंत सिंह की कांग्रेस में एंट्री को लेकर संशय बरकरार है। इधर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वो तीन फरवरी को पटना में होने वाली कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन