{"_id":"6495c094befc41a1460f3ca5","slug":"rahul-gandhi-wedding-rahul-gandhi-ready-to-marry-lalu-yadav-humor-in-bihar-opposition-meeting-2023-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi : आपने कह दिया तो पक्का करेंगे; आप से तकरार के बाद राहुल ने किसे-क्यों कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi : आपने कह दिया तो पक्का करेंगे; आप से तकरार के बाद राहुल ने किसे-क्यों कही यह बात
Fri, 23 Jun 2023 09:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:26 PM IST
सार
Bihar News : विपक्षी दलों की बैठक के दौरान कांग्रेस के नंबर वन नेता ने आप की बात पर मौन व्रत रखा। एकतरफा तकरार जैसी स्थिति के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने नहीं आए। राहुल आए। जाते-जाते इस बात से माहौल हल्का हो गया।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ देशभर से पटना में जुटे राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस के नंबर वन नेता ने ज्यादात समय बाकी नेताओं की बात सुनी। बहुत कम बोला। मीडिया के सामने आए भी तो बेहद संतुलित रहे। बैठक के दौरान उनकी चुप्पी को आप से तकरार के रूप में देखा गया, हालांकि बाद में मीडिया के सामने उन्होंने एक बात पर हामी भरी तो माहौल हल्का हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दाढ़ी पर बात टाल गए, मगर यह नहीं टाल पाए
राहुल गांधी मीडिया के सामने आए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बाद उन्हीं को बोलने कहा। उन्होंने इशारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर कर दिया। खरगे ने अपनी बात पूरी की, तब राहुल बोले। लेकिन, उस समय कोई अलग बात नहीं हुई। बात अंत में हुई, जब समापन की बातें कहने के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद मीडिया के सामने आए। उन्होंने राहुल गांधी को दाढ़ी हटवाने या कटवाने कहा। यह कहा कि नीतीश जी की भी राय है कि इसे छोटी कराइए। इस बात पर राहुल ने मंद-मंद मुस्कराते रहे। लेकिन, जब लालू ने शादी की बात ठान दी तो उन्होंने जवाब दिया। लालू ने कहा कि शादी करिए, बाराती चलना है। इस बात पर राहुल गांधी बोले- “पक्का करेंगे, आप बोल रहे हैं तो।” लालू फिर भी नहीं रुके, सोनिया गांधी से राहुल गांधी की शादी के संबंध में हुई बातचीत से ठहाके लगवाए। इन्हीं ठहाके के बाद अचानक सभी नेता मीडिया के सवालों का जवाब दिए बगैर उठ गए।
विज्ञापन
विपक्षी दलों की बैठक के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल और खरगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी समय से ज्यादा रुके
कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पटना पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए गए थे। राहुल वहां से बेली रोड, बोरिंग केनाल रोड होकर सदाकत आश्रम गए। वहां कांग्रेसियों को संबोधित किया और तय समय पर बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास भी पहुंच गए। उन्हें ढाई बजे निकलकर चार बजे दिल्ली में रहना था, यही बताया गया था। लेकिन, आप के दोनों सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के चले जाने के कारण राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बाकी नेताओं ने भी उन्हें मीडिया से बातचीत के दौरान उपलब्ध रहने कहा और वह रुके भी।