गले में सांप डालकर फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बाबा को हाथ दिखाते फोटो पर जमकर हंगामा मचा था, विरोधियों ने मुख्यमंत्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
कई महीनों बाद कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां बिहार के शिक्षा और आईटी मंत्री अशोक चौधरी की कुछ ऐसी तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वह गले में सांप को डाले दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में वह सांप को गले में भी डालकर उससे खेल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि तस्वीरें उस समय की हैं जब कोई सपेरा उनके घर आया था। इसी दौरान चौधरी ने सांप को निकालकर अपने हाथों में लपेट लिया। अब ये तस्वीरें वायरल होने के बाद वह विरोधियों के साथ साथ अपनों के भी निशाने पर आ गए हैं।
विरोधियों के साथ अपनों ने भी साधा निशाना
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सत्ता में उनकी सहयोगी पार्टी राजद ने भी उन पर निशाना साध दिया है। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सावर्जनिक जीवन में रहने वाले लोगों को वैज्ञानिक रवैये के साथ उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए अंधविश्वासों को बढ़ावा देना नहीं।
वहीं जेडीयू के महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी अशोक चौधरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक वैज्ञानिक समाज में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है। वहीं लगातार आलोचनाओं के बीच चौधरी ने सफाई देते हुए कहा मैं खुद किसी भी तरह के अंधविश्वास के खिलाफ हूं, मेरी यह काफी पुरानी तस्वीर है।
सपेरा बच्चों का मनोरंजन करने के लिए आया था और उसने सांप मेरे हाथ में दे दिया। हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि फोटो मकर सक्रांति की पूजा के दौरान की है। बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।