{"_id":"68a99b5bd400260d27004441","slug":"voter-list-error-in-kishanganj-one-name-two-booths-administration-alert-investigation-begins-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'किशनगंज में मतदाता सूची की गड़बड़ी', एक नाम, दो बूथ; प्रशासन अलर्ट, शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'किशनगंज में मतदाता सूची की गड़बड़ी', एक नाम, दो बूथ; प्रशासन अलर्ट, शुरू हुई जांच
Sat, 23 Aug 2025 04:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:21 PM IST
सार
किशनगंज जिले के बहादुरगंज में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रधानाध्यापक और जिला पार्षद के पति दिनेश प्रसाद मांझी का नाम दो अलग-अलग बूथों में दर्ज पाया गया। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और एक जगह से नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Meta AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक ही व्यक्ति का नाम दो अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज पाया गया है। यह मामला सामने आते ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 के निवासी दिनेश प्रसाद मांझी से जुड़ा है। मांझी एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं और टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की जिला पार्षद सदस्य के पति भी हैं। खास बात यह है कि वह पहले बीएलओ (Booth Level Officer) के रूप में भी काम कर चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, मतदाता सूची में दिनेश प्रसाद मांझी का नाम बहादुरगंज नगर पंचायत के बूथ संख्या 200 में क्रम संख्या 307 पर इपिक नंबर IR02515211 के तहत दर्ज है। वहीं, टेढ़ागाछ प्रखंड के बूथ संख्या 99 में क्रम संख्या 441 पर उनका नाम इपिक नंबर IR00184184 के साथ भी दर्ज पाया गया है।
पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मतदाता सूची में दिनेश प्रसाद मांझी का नाम बहादुरगंज नगर पंचायत के बूथ संख्या 200 में क्रम संख्या 307 पर इपिक नंबर IR02515211 के तहत दर्ज है। वहीं, टेढ़ागाछ प्रखंड के बूथ संख्या 99 में क्रम संख्या 441 पर उनका नाम इपिक नंबर IR00184184 के साथ भी दर्ज पाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने बयान में कही ये बात
बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र तांती ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित मतदाता से संपर्क कर एक स्थान से नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।