फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Political Clash Relief Camp Becomes Arena for Sloganeering Between Councilors and MLA Aides

बिहार: सहयोग शिविर बना राजनीतिक अखाड़ा, पार्षदों और विधायक समर्थकों में तीखी बहस; गूंजे मुर्दाबाद के नारे

Tue, 01 Sep 2026 07:49 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

पूर्णिया में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित सरकारी सहयोग शिविर में वार्ड पार्षदों और सदर विधायक विजय खेमका के समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद हंगामा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 

विज्ञापन
Bihar Political Clash Relief Camp Becomes Arena for Sloganeering Between Councilors and MLA Aides
हंगामा करते हुए वार्ड पार्षद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम जनता की सहूलियत के लिए आयोजित एक सरकारी मंच अचानक से भारी ड्रामे और तीखी नारेबाजी का अखाड़ा बन गया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा थाना चौक स्थित पशुपालन विभाग परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया था। वार्ड संख्या 13, 14, 16, 17 और 18 के नागरिकों को एक ही छत के नीचे जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए इस शिविर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड पार्षदों और सदर विधायक विजय खेमका के समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे। शिविर स्थल पर अचानक हुए इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और हंगामे से प्रशासनिक अधिकारी भी असहज नजर आए।
विज्ञापन


महापौर ने दी कड़े लहजे में चेतावनी
शिविर में हुए इस अभूतपूर्व हंगामे पर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने विरोधियों को बेहद कड़े लहजे में चेतावनी दी। महापौर विभा कुमारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि मेरी शालीनता को कोई मेरी कमजोरी समझने की भूल बिल्कुल न करे। मेरे लिए वार्ड पार्षदों का सम्मान और नगर निगम के कर्मचारियों का स्वाभिमान सर्वोपरि है। अगर मैं दूसरे को सम्मान देना जानती हूं, तो अपने और अपने सहयोगियों के अपमान का माकूल जवाब देना भी बखूबी आता है। उन्होंने कहा कि जनता ने सांसद, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद—सभी जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजा है। यदि कोई नारी को कमजोर या अबला समझ रहा है, तो उसे मां काली और मां दुर्गा का रौद्र रूप नहीं भूलना चाहिए। यह सरकारी सहयोग शिविर जनता की सेवा के लिए है, इसे राजनीति का अखाड़ा बनाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। पूर्णिया की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जान की धमकी: 'आतंकवादी तुम्हें मार डालेंगे'- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक विजय खेमका ने जताई नाराजगी
दूसरी तरफ, पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख और नाराजगी जताते हुए सदर विधायक विजय खेमका ने इसे पूर्णिया के माहौल को खराब करने की साजिश करार दिया। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के स्पष्ट संकल्प के तहत आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने के उद्देश्य से यह सहयोग शिविर लगाया गया था। उन्होंने कहा कि हम सभी का एकमात्र ध्येय पूर्णिया का सर्वांगीण विकास करना है। लेकिन जो लोग पूर्णिया के विकास और शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलना चाहते हैं, उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आज सहयोग शिविर के दौरान जिस तरह से माहौल को गंदा किया गया, वह बेहद गंभीर और चिंतनीय विषय है। पूर्णिया की जनता सब देख रही है और वह भली-भांति जानती है कि किसका चाल, चरित्र और चेहरा कैसा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed