Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gandhian Protest at Purnea University Over Withheld Certificates of 20,000 Students; Leaders Perform

बिहार: 20 हजार छात्रों के प्रमाण पत्र रोकने पर बवाल, कुलपति के सामने दंडवत हुए प्रदर्शनकारी; लगाई गुहार

Sat, 28 Nov 2026 06:35 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

पूर्णिया विश्वविद्यालय में करीब 20 हजार विद्यार्थियों के अंक पत्र और मूल प्रमाण पत्र रोके जाने के विरोध में छात्रों ने गांधीवादी तरीके से दंडवत मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति से प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

 

विज्ञापन
Gandhian Protest at Purnea University Over Withheld Certificates of 20,000 Students; Leaders Perform
विश्वविद्यालय प्रशासन का पैर पकड़ते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सीमांचल के करीब 20 हजार विद्यार्थियों के अंक पत्र और मूल प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगाए जाने के विरोध में शनिवार को गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया गया। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक डॉ. आलोक राज और छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।

आंदोलन की शुरुआत पूर्णिया कॉलेज परिसर स्थित गांधी स्मृति स्थल से हुई। प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी को नमन कर दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद तिरंगा लेकर दंडवत प्रणाम करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। वहां डॉ. आलोक राज और पीयूष पुजारा ने कुलपति, कुलानुशासक और छात्र कल्याण अध्यक्ष के सामने दंडवत प्रणाम किया और उनके पैर पकड़कर भावुक अंदाज में छात्रों के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।

विज्ञापन


पढे़ं:  संजय झा ने महिला आरक्षण पर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल, रामकृपाल बोले- सभी दलों को समर्थन करना चाहिए 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टीआर (टेबुलेशन रजिस्टर) में कटिंग का हवाला देकर विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र रोके जा रहे हैं, जबकि कई छात्रों को पहले ही अंक पत्र और प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। वे इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आगे की पढ़ाई कर रहे हैं और नौकरी भी कर रहे हैं। ऐसे में वर्षों बाद प्रमाण पत्र रोकना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि वैध पंजीयन अवधि वाले स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय खंड के विद्यार्थियों को भी नियमित परीक्षा के अवसर से वंचित रखा गया है।

डॉ. आलोक राज और पीयूष पुजारा ने कहा कि जब तक सांस रहेगी, छात्र हितों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार और लोक भवन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना था कि जब हजारों विद्यार्थी अपनी डिग्री और प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं, तब दीक्षांत समारोह आयोजित करना उचित नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले लंबित प्रमाण पत्र जारी करने चाहिए।

दंडवत मार्च में डॉ. आलोक राज और पीयूष पुजारा के साथ मोहम्मद लुकमान और ज्योतिष तिरंगा लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन में कई अन्य छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed