फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: The lover called his girlfriend with the promise of marriage and then absconded

Bihar News: शादी का वादा और फिर धोखा...दो बच्चों को लेकर 1300 किमी दूर पहुंची महिला, प्रेमी लापता

Sun, 20 Jul 2025 06:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Jul 2025 06:57 PM IST
सार

Bihar: सुनीता के अनुसार, 10 जुलाई को शहजाद ने उसे शादी का प्रस्ताव देते हुए पूर्णिया आने को कहा। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि यहां आने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रेमी की बातों पर भरोसा कर सुनीता ने अपने परिवार को छोड़ दिया

विज्ञापन
Bihar: The lover called his girlfriend with the promise of marriage and then absconded
दो बच्चों के साथ प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले की एक 27 वर्षीय महिला दो मासूम बेटियों के साथ करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय कर बिहार के पूर्णिया पहुंची, लेकिन यहां पहुंचने पर उसे बड़ा धोखा मिला। महिला का आरोप है कि सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद पूर्णिया निवासी युवक ने शादी का वादा कर उसे बुलाया, लेकिन अब वह न तो सामने आ रहा है और न ही फोन उठा रहा है।

विज्ञापन


महिला ने अपना नाम सुनीता (काल्पनिक नाम) बताया है। उसने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड निवासी शहजाद नामक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैटिंग होने लगी।
विज्ञापन


सुनीता के अनुसार, 10 जुलाई को शहजाद ने उसे शादी का प्रस्ताव देते हुए पूर्णिया आने को कहा। उसने यह भी भरोसा दिलाया कि यहां आने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रेमी की बातों पर भरोसा कर सुनीता ने अपने परिवार को छोड़ दिया और 13 जुलाई को दोनों बेटियों (जिनकी उम्र 4 साल और 1 साल है) के साथ पूर्णिया के लिए ट्रेन पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व मंत्री बृषण पटेल ने किया भतीजे के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान, कहा- अब मेरा अंतिम समय है    


15 जुलाई को वह पूर्णिया पहुंची, लेकिन यहां आने के बाद शहजाद लापता हो गया। महिला का कहना है कि उसने कई बार कॉल किया, लेकिन युवक ने फोन नहीं उठाया। दो दिन तक उसने कसबा प्रखंड के कई इलाकों में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब वह मायूस होकर बच्चों के साथ लौटने की तैयारी कर रही है।

महिला ने अपनी निजी जिंदगी की आपबीती भी साझा की। उसने बताया कि साल 2017 में पुणे निवासी महेश चौधरी से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं, लेकिन लड़का नहीं होने के कारण ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति ने बड़ी बेटी को बेचने की कोशिश की, जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आखिरकार दो साल पहले दोनों का तलाक हो गया। अब एक बार फिर वह धोखा खा गई है। फिलहाल महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed