Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Former minister Brishan announces to contest election as an independent candidate against his nephew

Bihar: पूर्व मंत्री बृषण पटेल ने किया भतीजे के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान, कहा- अब मेरा अंतिम समय है

Sun, 20 Jul 2025 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar: पूर्व मंत्री ने कहा कि आज का सिस्टम जनता को तंग कर रहा है। मैं आपकी पीड़ा को महसूस करता हूं। मुझे कोई पद या पैसा नहीं चाहिए। मेरा सिर्फ एक सपना है, अपने लोगों के बीच रहकर, उनके दुःख-दर्द में सहभागी बनकर इस दुनिया से विदा लेना।

विज्ञापन
Bihar: Former minister Brishan announces to contest election as an independent candidate against his nephew
पूर्व शिक्षा मंत्री बृषण पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री बृषण पटेल ने वैशाली विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। रविवार को पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगवां स्थित गुलजार फार्म हाउस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने इस फैसले का एलान किया। इस सीट से वर्तमान में उनके भतीजे और जदयू विधायक सिद्धार्थ पटेल प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री बृषण पटेल ने कहा कि अब मेरा अंतिम समय है। मैं आप लोगों से अलग नहीं रह सकता। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने सात बार विधायक, पांच बार मंत्री और एक बार सांसद के रूप में जनता की सेवा की है। अब जीवन के अंतिम पड़ाव पर वे अपने लोगों से दूर नहीं रहना चाहते।

विज्ञापन


पढ़ें:  माफी के बाद भी नहीं थमा विवाद, ADG के बयान पर किसानों का आक्रोश बरकरार; सरकार से बर्खास्तगी की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने वर्तमान व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज बिना घूस के कोई भी काम सरकारी दफ्तरों में नहीं हो रहा है। जनता परेशान है और कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही। कार्यकर्ताओं ने बृषण पटेल से नेतृत्व संभालने की अपील की, जिस पर उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज का सिस्टम जनता को तंग कर रहा है। मैं आपकी पीड़ा को महसूस करता हूं। मुझे कोई पद या पैसा नहीं चाहिए। मेरा सिर्फ एक सपना है, अपने लोगों के बीच रहकर, उनके दुःख-दर्द में सहभागी बनकर इस दुनिया से विदा लेना। कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें एक बार फिर से विधायक बनाने की बात कही।

गौरतलब है कि वैशाली विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक सिद्धार्थ पटेल ही पूर्व मंत्री बृषण पटेल के भतीजे हैं। अब चाचा-भतीजे के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। मीडिया से बात करते हुए बृषण पटेल ने कहा, "चुनावी रणक्षेत्र में कोई अपना पराया नहीं होता। जो सामने आएगा, उसका डटकर मुकाबला किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed