फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Patient's relatives beat up health workers in Purnea GMCH; Six injured including two doctors

Bihar News: पूर्णिया GMCH में स्वास्थ्य कर्मियों से मरीज के परिजनों ने की मारपीट; दो डॉक्टर समेत छह घायल

Sun, 03 Mar 2024 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Mar 2024 07:44 PM IST
सार

Purnia Hindi News: डॉक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि मरीज के साथ आए लोग भड़क गए और बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर मेडिकल स्टाफ ने जब पलटकर जवाब दिया तो उन्होंने भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। इसी का विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसके साथ एमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bihar News: Patient's relatives beat up health workers in Purnea GMCH; Six injured including two doctors
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने आए मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर दी। इस घटना में दो डॉक्टर समेत छह स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना पर के हाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर हंगामा शांत कराया। वहीं, डॉक्टर के द्वारा मरीज के परिजनों के खिलाफ हाट थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। घायलों में डॉक्टर अवनीश, डॉक्टर हाफिम, स्वास्थ्य कर्मी प्रभात कुमार, राकेश, निजी गार्ड नंद किशोर और हिमांशु शामिल हैं।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को करीब एक बजे मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी फकरुद्दीन और साहिबा दोनों पति-पत्नी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उनके साथ 12 से अधिक लोग इमरजेंसी वार्ड में घुस गए, जिस वजह से काफी शोर हो रहा था। जबकि वार्ड में कई और गंभीर मरीज भर्ती थे, जिनके इलाज में मेडिकल स्टाफ और सहयोगी डॉक्टरों परेशानी हो रही थी। इस वजह से उन्होंने मरीज के साथ आए लोगों को बाहर निकल जाने को कहा।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इसी बात पर मरीज के साथ आए लोग भड़क गए और बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर मेडिकल स्टाफ ने जब पलटकर जवाब दिया तो उन्होंने भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। इसी का विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसके साथ एमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर मारपीट और तोड़फोड़ की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद के हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर हाट थाना में आवेदन दिया गया है। साथ ही पूर्णिया इंडियन मेडिकल एसोशिसन (एआईएमए) को घटना की जानकारी से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईएमए के फैसला पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं, पूर्णिया जीएमसीएच अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर थाने में आवदेन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed