Bihar: पटना के बाद अब पूर्णिया में भिड़े कांग्रेस और भाजयुमो के कार्यकर्ता, जमकर हुई नारेबाजी; पुलिस पहुंची
Bihar: भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कर रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता आकर हंगामा करने लगे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के “वोटर अधिकार आंदोलन” से भयभीत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा द्वारा पटना स्थित सदाकत आश्रम पर किए गए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम पूर्णिया में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस जैसे ही पार्टी कार्यालय से होकर आर.एन. साह चौक पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद भाजयुमो कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। भाजयुमो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला दहन करने जुटे थे।करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी और बहस होती रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों गुटों को अलग कर मामला शांत कराया।
पढे़ं: मुंगेर में दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता की हत्या, अधजली अवस्था में मिला शव; पति गिरफ्तार
भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से पुतला दहन कर रहे थे, तभी कांग्रेस कार्यकर्ता आकर हंगामा करने लगे। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के “वोटर अधिकार आंदोलन” से भयभीत है और जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ रही है।
कांग्रेस नेता दिवाकर यादव ने कहा कि उन्होंने मशाल जुलूस के लिए विधिवत अनुमति ली थी और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकर टकराव पैदा किया। एक अन्य नेता नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर तनाव का माहौल बना रही है। उन्होंने सदाकत आश्रम पर हुए हमले को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।