फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Married woman murdered in Munger over dowry harassment, body found in half-burnt state

Bihar Crime: मुंगेर में दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता की हत्या, अधजली अवस्था में मिला शव; पति गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 07:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 07:50 PM IST
सार

Bihar: तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात हरपुर थानाध्यक्ष सोनू कुमार को सूचना मिली थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई है और ससुराल वाले शव को गायब करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Crime: Married woman murdered in Munger over dowry harassment, body found in half-burnt state
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूगंज गांव में शुक्रवार की रात दहेज प्रताड़ना के कारण एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया, लेकिन मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजली अवस्था में शव बरामद किया।

विज्ञापन

मृतका की पहचान शंभूगंज निवासी अजीत कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संगीना कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह, निवासी शिवनगर, ने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी पुत्री की शादी अजीत कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की लगातार मांग की जाती थी। हाल ही में 27 अगस्त को अजीत कुमार ने फोन कर 5 लाख रुपये की मांग की थी और धमकी दी थी कि पैसे नहीं मिलने पर बेटी की जान ले ली जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें: छोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; लगाया ये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के अनुसार, जब वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो संगीना घर की सीढ़ी के पास अधजली अवस्था में मृत पड़ी थी। उन्हें देखते ही पति अजीत कुमार, चाचा ससुर सुरो मंडल, चचेरा देवर नीतीश कुमार समेत अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से पति अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतका के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह, परिजन रघुनंदन सिंह और बहन प्रिया कुमारी ने भी पुलिस को अपने बयान दिए हैं।

तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात हरपुर थानाध्यक्ष सोनू कुमार को सूचना मिली थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई है और ससुराल वाले शव को गायब करने का प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो सीढ़ी के पास संगीना का शव मिला। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। हत्या के आरोप में मृतका के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर पति अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed