{"_id":"5c7cfa51bdec22578f2aa944","slug":"prashant-kishor-apologize-to-the-family-of-martyr-pintu-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पिंटू सिंह के घर नहीं पहुंचा कोई नेता, अब प्रशांत किशोर ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पिंटू सिंह के घर नहीं पहुंचा कोई नेता, अब प्रशांत किशोर ने मांगी माफी
Mon, 04 Mar 2019 03:43 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर की कुपवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान पिंटू सिंह बिहार के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार में बिहार सरकार और एनडीए का कोई नेता शामिल नहीं हुआ था, जिसपर पिंटू सिंह के पिता ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
पिंटू सिंह के पिता चक्रधर सिंह के बयान के बाद अब जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने उनके परिवार से माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "हम उन सभी लोगों की ओर से माफी मांगते हैं जिन्हें दुख की इस घड़ी में आपके साथ होना चाहिए था।"
विज्ञापन
We are sorry for the error of judgement on part of those of us who should have been there with you in this hour of grief. pic.twitter.com/DIhpiKlyd6
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 3, 2019
विज्ञापन
बेगूसराय के रहने वाले पिंटू सिंह एक मार्च को आतंकियों से मुठभेड़ में शामिल हो गए थे। जब उनका पार्थिव शरीर पटना हवाईअड्डे पर पहुंचा को वहां ना तो बिहार का कोई नेता मौजूद था और ना ही एनडीए का। पिंटू सिंह के पिता ने इसपर कहा था, "मंत्रियों को बस सत्ता में बने रहने की चिंता है। यह दर्शाता है कि उन्हें सैनिकों की कितनी चिंता है।"
उन्होंने कहा था, "एनडीए के नेता संकल्प रैली को लेकर ज्यादा चिंतित थे। उन्होंने एक बहादुर सैनिक को श्रद्धांजलि देने की उपेक्षा की है जो देश के लिए शहीद हो गया।" प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए शहीद के पिता का वीडियो भी शेयर किया।