फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police lathicharge on teachers in bihar

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस ने भांजी लाठी

Tue, 05 Mar 2013 09:09 PM IST
पटना/ब्यूरो
पटना/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
police lathicharge on teachers in bihar

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नियोजित शिक्षकों पर पुलिस ने पानी की तेज बौछारें डाली और जमकर लाठी भांजी।

विज्ञापन


इसमें महिला शिक्षकों समेत कई लोग घायल हो गए। इससे गुस्साएं शिक्षकों ने भी जमकर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक जीप समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया और पथराव तथा तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


समान काम, समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षक पिछले दस दिनों से आंदोलनरत हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव भी किया, लेकिन सरकार ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने आर ब्लाक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ये शिक्षक विधानसभा की ओर कूच करने लगे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की तेज बौछारें डाली। जिसकी चपेट में आकर कई आम लोग भी घायल हो गए।

इससे शिक्षक उत्तेजित हो गए और जवाब में उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस की एक जीप समेत दो वाहनों में आग लगा दी गई। अफरातफरी के माहौल में न्यू मार्केट भी बंद करा दिया गया।


पुलिस की कार्रवाई में महिला शिक्षकों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। आला अफसरों ने मौके पर जाकर हालात काबू करने की कोशिश की, लेकिन माहौल नियंत्रण में नहीं आ सका। पुलिस ने दर्जनों शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed