{"_id":"5bd56390bdec22699072c21f","slug":"pms-college-professor-shot-dead-by-unidentified-assailants-in-nalanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पीएमएस कॉलेज के प्रोफेसर को बदमाशों ने मारी गोली, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पीएमएस कॉलेज के प्रोफेसर को बदमाशों ने मारी गोली, फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों कितने बेखौफ घूम रहे हैं इसके कई उदाहरण लगभग रोजाना देखने को मिलते रहते हैं। रविवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने नालंदा के भागन बिगहा के एलीट होटल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद आस-पास के लोग प्रोफेसर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक प्रोफेसर का नाम अरविंद कुमार है। वह पीएमएस कॉलेज में प्रोफेसर थे। वह नालंदा के जलालपुर मुहल्ले में रहते थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। इसके अलावा उनमें बेखौफ बदमाशों को लेकर आक्रोश भी है।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके के फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
#Bihar: PMS college professor shot dead by unidentified assailants in Nalanda, early morning today; Body sent for postmortem, police investigation underway
— ANI (@ANI) October 28, 2018