{"_id":"613f443ce5059f36d455adf6","slug":"petition-filed-in-bihar-court-over-up-cm-yogi-adityanaths-abba-jaan-barb","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बाजान विवाद पहुंचा कोर्ट: सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर आपत्ति, बिहार में दायर हुई याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बाजान विवाद पहुंचा कोर्ट: सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर आपत्ति, बिहार में दायर हुई याचिका
Mon, 13 Sep 2021 05:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:59 PM IST
सार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की 'अब्बाजान' संबंधी टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यूपी में जुबानी जंंग के बाद अब बिहार में अदालती जंग भी छिड़ गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सोमवार को एक याचिका दायर की गई है। इसमें एक भाषण में योगी की विवादित 'अब्बा जान' वाली टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई गई है। सीएम पर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर केस दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की। तमन्ना ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता की टिप्पणी से मुस्लिम समुदाय, जिससे वह संबंधित हैं, का अपमान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी ने रविवार को यूपी के कुशीनगर में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा था कि 2017 में उनके सत्ता में आने के बाद ही उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावी हो सकी, क्योंकि इससे पहले गरीबों के राशन का इस्तेमाल 'अब्बा जान कहने वाले' करते थे। अब्बाजान शब्द का इस्तेमाल मुसलमानों द्वारा अपने पिता को संबोधित करने के लिए किया जाता है।
अतीत में कई राजनेताओं के खिलाफ याचिका दायर करने वाली तमन्ना हाशमी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया है। तय अदालती प्रक्रिया के अनुरूप इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है।