मोदी की रैली में हंगामा, भीड़ ने फेंकी कुर्सियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव प्रचार के लिए दरभंगा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हंगामा हो गया। मोदी को सुनने पहुंचे लोगों ने धक्का-मुक्की की और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। कुछ ने वहां पर रखी कुर्सियों को भी फेंक दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना संख्या से अधिक लोगों के पीएम मोदी को सुनने पहुंचने के कारण हुआ है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सांसद कीर्ति आजाद और पुलिसकर्मियों को आगे आना पड़ा। इसके बाद जाकर भीड़ शांत हुई।
फिर कांग्रेस को मोदी ने याद दिलाया 84 का दंगा
इससे पूर्व पीएम मोदी ने रैली के दौरान नीतीश और लालू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश और लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने बिहार पर 25 वर्षों तक राज किया और विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया, वो हमसे विकास के बारे में पूछते हैं।
जंगलराज के मुद्दे को फिर हवा देते हुए मोदी ने कहा कि जब से जंगलराज का डर सताने लगा है बिहार की माताओं और बहनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 15 साल तक बिहार में बड़े भाई लालू ने राज किया और 10 साल तक छोटे भाई नीतीश ने, लेकिन विकास किसी ने नहीं किया। कहा, नीतीश जी आप किस्मत वाले थे जो अटल जी ने आपके कंधे पर हाथ रखा था।
लोगों ने आपको पसंद किया क्योंकि उनको अटल जी पर विश्वास था। पर अब आपको अटल जी का आशीर्वाद नहीं है। बिहार की जनता आपको स्वीकार नहीं करेगी।
महागठबंधन के तीसरे घटक कांग्रेस को सिख विरोधी मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि आज दो नवंबर है। 1984 का दो नवंबर याद करो, जब इंदिरा जी की हत्या के बाद सिखों का कत्लेआम कर दिया गया था। आज वही कांग्रेस हमे सहिष्णुता पर भाषण दे रही है।