{"_id":"616b34a263e6ba5ccb5cf510","slug":"people-living-in-other-states-will-have-to-show-vaccination-certificates-on-coming-to-bihar-on-in-deepawali-and-chhath-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दीपावली-छठ में एंट्री के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य, नहीं तो होगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दीपावली-छठ में एंट्री के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य, नहीं तो होगा कोरोना टेस्ट
Sun, 17 Oct 2021 01:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:52 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका तुरंत टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ में बिहार जाने की सोच रहे हैं तो पूर्ण वैक्सीनेशन जरूर करवा लें। क्योंकि त्योहारों में बिहार में एंट्री के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दीपावली और छठ में बिहार आने वाले यात्रियों के टीकाकरण प्रमाणपत्र की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। अगर उनके पास प्रमाणपत्र नहीं है तो कोरोना जांच के बाद ही उन्हें एंट्री दी जाए।
विज्ञापन
यात्रियों का होगा वैक्सीनेशन
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ एक बैठक में निर्देश दिए कि बिहार आने वाले यात्रियों के टीकाकरण की भी व्यवस्था की जाए। अगर उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक नहीं लगी हैं तो उन्हें पूर्ण रूप से टीकाकरण के बाद ही राज्य में एंट्री दी जाए। इसके अलावा अगर लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है तो उनके दूसरे पहचान पत्र के आधार पर भी टीकाकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
18 से 20 तक डोर-टू-डोर अभियान
बिहार के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में लोग बिहार आते हैं। इसलिए बिहार सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत छठ महापर्व से पूर्व कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा और कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18,19 व 20 अक्तूबर को कोरोना वैक्सीनेशन का डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन की खुराक लगाई जाएगी।
विज्ञापन