{"_id":"5d8f8b488ebc3e93c734be18","slug":"people-are-facing-problem-from-home-to-hospital-due-to-heavy-rain-in-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार में बारिश का कहर जारी, घर से लेकर अस्पताल तक में घुसा बाढ़ का पानी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बारिश का कहर जारी, घर से लेकर अस्पताल तक में घुसा बाढ़ का पानी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
बिहार में बारिश के चलते बने हालात
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार बारिश से बेहाल है। भारी बारिश के बाद सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। बारिश का पानी बाजार के दुकानों तक में भर गया है। दुकानदारों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद प्रदेश में गंगा, कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना से लेकर मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है।
2 of 12
बिहार के बाढ़ में घर में जलजमाव
- फोटो : ट्विटर
पटना के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी भर गया है। लोग परेशान होकर घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। पटना के राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, लंगर टोली, बहादुरपुर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजीवनगर, गर्दनीबाग,आदि इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं।
3 of 12
बिहार में बाढ़
- फोटो : ट्विटर
कई जगहों पर रेल ट्रैक पर भी पानी जमा है। राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज में वार्ड और आईसीयू तक में भी पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नीतीश सरकार ने पटना और भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
सड़क पर जलजमाव
- फोटो : ट्विटर
पाटलिपुत्र, राजेंद्रनगर, बोरिंग रोड समेत पटना के अधिकतर इलाकों में सड़क पर जलजमाव हो गया है। कई जगह हालत ऐसी हो गई कि यहां नाव की मदद से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
5 of 12
बिहार के बाढ़ में यात्री परेशान
- फोटो : ट्विटर
बिहार में भारी बारिश से यात्री परेशान नजर आए। पानी में कई वाहन तैरते नजर आए। पटना में उच्च स्तरीय बैठक के बाद जिलों में जिलाधिकारियों ने भी अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों संग चर्चा की। किसी भी संभावित खतरे के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।