फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुखिया बनने के बाद आईएएस की पत्नी ने बदली पूरे गांव की तस्वीर, मिले कई पुरस्कार

Sun, 21 Jul 2019 01:13 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
IAS officer wife Ritu Jaiswal changed the picture of her village 
रितू जायसवाल - फोटो : facebook/Ritu Jaiswal

दुनिया में अपने लिए काम करने वाले बहुत लोग मिल जाएंगे, लेकिन जो समाज के लिए काम करें ऐसे लोगों की संख्या बेहद कम है। आज हम आपको ऐसी ही एक महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपने पूरे गांव की तस्वीर ही बदलकर रख दी। हम बात कर रहे हैं, रितू जायसवाल की।


 

IAS officer wife Ritu Jaiswal changed the picture of her village 
रितू जायसवाल - फोटो : facebook/Ritu Jaiswal

रितू आईएएस अफसर अरुण कुमार की पत्नी हैं और समाज की भलाई करने के लिए जानी जाती हैं। आज उनके गांव में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, लेकिन अपने गांव की ऐसी तस्वीर बनाना उनके लिए इतना  आसान नहीं था। कहानी शुरू होती है, रितू के अपने ससुराल आने से।
 

IAS officer wife Ritu Jaiswal changed the picture of her village 
रितू जायसवाल - फोटो : facebook/Ritu Jaiswal

जब वह शादी के 15 साल बाद अपने ससुराल आईं तो वह गांव का पिछड़ापन देखखर काफी परेशान हो गईं। ना तो गांव में बिजली थी और ना सड़क। रितू से ये सब देखा ना गया, और उन्होंने गांव को इस पिछड़ेपन से निकालने का ठान लिया। रितू ने मुखिया बनने के बाद गांव के विकास के लिए काफी काम किया। यही कारण है कि अब गांव में उन्हें बेटी जैसा प्यार मिल रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS officer wife Ritu Jaiswal changed the picture of her village 
रितू जायसवाल - फोटो : facebook/Ritu Jaiswal

आसान नहीं था सब पाना

रितू बिहार के सीतामढ़ी जिले के सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया हैं। सड़क बनाने के लिए लोग अपनी जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद मनाया गया। रितू विकास के सभी कामों की निगरानी खुद करती हैं। इस दौरान वह कभी बाइक चलाती दिखती हैं, तो कभी ट्रैक्टर और जेसीबी पर सवार दिखती हैं।

 

विज्ञापन
IAS officer wife Ritu Jaiswal changed the picture of her village 
रितू जायसवाल - फोटो : facebook/Ritu Jaiswal

शादी के 15 साल बाद आईं गांव

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रितू ने बताया कि उनकी शादी साल 1996 में हुई थी। उनके पति 1995 बैच के आईएएस (अलायड) अरुण कुमार हैं। शादी के 15 साल तक जहां भी उनके पति की पोस्टिंग होती थी, वह साथ जाती थीं। लेकिन 15 साल बाद उन्होंने अपने पति से ससुराल जाने की बात की और उनके घर के सभी लोग नरकटिया गांव जाने के लिए तैयार हो गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed