बिहार बारिश से बेहाल है। भारी बारिश के बाद सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। बारिश का पानी बाजार के दुकानों तक में भर गया है। दुकानदारों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद प्रदेश में गंगा, कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना से लेकर मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा में पानी बढ़ता जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है।
2 of 12
बिहार के बाढ़ में घर में जलजमाव
- फोटो : ट्विटर
पटना के सैकड़ों घरों में बारिश का पानी भर गया है। लोग परेशान होकर घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। पटना के राजेंद्रनगर, कंकड़बाग, लंगर टोली, बहादुरपुर, पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजीवनगर, गर्दनीबाग,आदि इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं।
3 of 12
बिहार में बाढ़
- फोटो : ट्विटर
कई जगहों पर रेल ट्रैक पर भी पानी जमा है। राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज में वार्ड और आईसीयू तक में भी पानी भर गया है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नीतीश सरकार ने पटना और भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
4 of 12
सड़क पर जलजमाव
- फोटो : ट्विटर
पाटलिपुत्र, राजेंद्रनगर, बोरिंग रोड समेत पटना के अधिकतर इलाकों में सड़क पर जलजमाव हो गया है। कई जगह हालत ऐसी हो गई कि यहां नाव की मदद से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
5 of 12
बिहार के बाढ़ में यात्री परेशान
- फोटो : ट्विटर
बिहार में भारी बारिश से यात्री परेशान नजर आए। पानी में कई वाहन तैरते नजर आए। पटना में उच्च स्तरीय बैठक के बाद जिलों में जिलाधिकारियों ने भी अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों संग चर्चा की। किसी भी संभावित खतरे के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा।