Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   why special Campaign against liquor in bihar jeevika didi campaign on liquor ban in bihar news

बिहार: शराबबंदी के 10 साल बाद बिहार ने क्या किया, जो चर्चा में आया? क्यों पड़ी इसकी जरूरत, समझें

Tue, 10 Nov 2026 05:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में 10 साल पहले पूर्ण शराबबंदी का एलान हुआ था, लेकिन सरकार की ओर से घोषित 'जहर' चोरी-छिपे पीने का सिलसिला चलता रहा। ऐसे में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने विशेष नशामुक्ति अभियान शुरू किया है। इसका असर क्या है?
 

विज्ञापन
why special Campaign against liquor in bihar jeevika didi campaign on liquor ban in bihar news
27 अक्टूबर से शुरू अभियान 26 नवंबर तक बिहार में रहेगा चालू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जहर खाने-पीने पर रोक है, लेकिन आज भी उसका दुरुपयोग होता है। इसी तरह तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 साल पहले बिहार के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी। बेहद सख्त कानून बनाए थे, जिसे कभी न्यायालय तो कभी अन्य दबाव में काफी हद तक मुलायम किया गया। लेकिन, 10 साल बाद भी जब चोरी-छिपे शराब पीने का सिलसिला नहीं थमा और उलटा विपक्षी के साथ कुछ सत्ताधारी नेता गाहेबगाहे शराबबंदी खत्म करने की बात करते रहे। इसे देखते हुए स्पष्ट संदेश के लिए सम्राट चौधरी सरकार ने 27 अक्टूबर से विशेष 'नशामुक्त बिहार अभियान' शुरू किया। इस अभियान में जीविका दीदियों को भी लगाया और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने भी अपने स्तर पर सख्ती शुरू की।

विज्ञापन


27 अक्टूबर से चल रहा अभियान, जानें क्या है असर?
पिछले महीने की 27 तारीख से शुरू नशामुक्ति महाअभियान में जन-जागरुकता पर फोकस किया जा रहा है, लेकिन शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी चल रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के स्तर से अक्टूबर में की गई कार्रवाई से संबंधित आंकड़े बता रहे कि प्रतिदिन औसतन 3503 छापेमारी की गई है। इस दौरान 8933 मुकदमे दर्ज कर 10514 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 7423 नशे में पकड़े गए, जबकि 3091 लोग शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


छापेमारी में 4 लाख 98 हजार 495 लीटर शराब जब्त की गई। इसमें 3 लाख 53 हजार 274 लीटर अवैध देसी और 1.40 लाख लीटर विदेशी शराब थी। इसके साथ ही 4711 लीटर स्प्रिट को भी बरामद किया गया। अवैध कारोबार में उपयोग किए जाने वाले 965 वाहन भी जब्त किए गए हैं। इनमें 686 दोपहिया, 79 तिपहिया, 169 चारपहिया और 31 बड़े वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

why special Campaign against liquor in bihar jeevika didi campaign on liquor ban in bihar news
मंत्री श्रवण कुमार लगातार इस अभियान की कर रहे निगरानी। - फोटो : amar ujala digital
जन-जागरुकता के लिए जीविका दीदियों ने क्या किया?
नशामुक्त बिहार अभियान में शराब को लेकर कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरुकता पर जो काम किया गया, वह भी चर्चा में है। पूर्ण शराबबंदी की मांग महिलाओं की ही थी, इसलिए सरकार ने इसमें अपनी सबसे मजबूत 'महिला-बल' यानी, जीविका दीदियों को भी लगाया। 27 अक्टूबर से दीपावली की छुट्टी के पहले तक, जीविका दीदियों ने 53 लाख से भी अधिक महिला और पुरुषों को नशे की लत से दूर रहने के प्रति जागरूक किया है। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार 07 नवंबर 2026 तक राज्य में कुल 5,744 नशामुक्ति मित्र पंजीकृत किए गए, जबकि विभिन्न जिलों में 6,812 से अधिक जागरुकता गतिविधियां संचालित की गईं।

इस अभियान के तहत 1 लाख 86 हजार 660 लोगों ने नशे से दूर रहने की औपचारिक शपथ ली है। जीविका दीदियों ने 53 लाख 76 हजार 891 लोगों तक सीधे पहुंच बनाई। साथ ही, युवाओं और भावी पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव और उससे दूरी बनाने संबंधी जागरुकता कार्यक्रमों के लिए 21 हजार 268 शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाया। यह अभियान 26 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed