फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Vaishali youth dies in Malaysia under suspicious circumstances, family suspects murder

Bihar News: मलेशिया में वैशाली के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 02 Aug 2025 02:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 02:13 PM IST
सार

बिहार के वैशाली जिले के लोमा गांव निवासी सुमन कुमार की मलेशिया में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह एक शिप कंपनी में नाविक के तौर पर कार्यरत था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि सुमन ने जहाज पर हो रहे गलत कामों का विरोध किया, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। 
 

विज्ञापन
Vaishali youth dies in Malaysia under suspicious circumstances, family suspects murder
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के लोमा गांव निवासी एक युवक की मलेशिया में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। जैसे ही यह खबर भारत पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के तिसीऔता थाना क्षेत्र के लोमा गांव निवासी स्वर्गीय सुबोध मिश्रा के 28 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सुमन मलेशिया के मिरी शहर स्थित शिनयांग सिटिंग एंड कंपनी में नाविक के पद पर कार्यरत था। वह अक्टूबर 2023 में नौकरी के सिलसिले में मलेशिया गया था। नौकरी पर जाने से पहले सुमन ने पटना और लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिसके बाद उसे पहली पोस्टिंग मलेशिया में मिली थी।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई रमन कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सुमन ने जहाज पर हो रहे कुछ गलत कार्यों का विरोध किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। रमन कुमार के अनुसार, शव पर चोट के निशान भी हैं और जहाज पर काम करने वाले अन्य लोगों ने इस बारे में उन्हें जानकारी दी है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अभी तक न तो किसी सरकारी अधिकारी और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनसे संपर्क किया है। जब उन्होंने स्थानीय थाना से मदद की गुहार लगाई, तो पुलिस अधिकारियों ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर असमर्थता जता दी। परिवार ने आशंका जताई है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक साजिशन हत्या है। बताया गया है कि दो दिनों के भीतर सुमन का शव मलेशिया से गांव पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए अगस्त माह में कैसा रहेगा मौसम?

मृतक सुमन कुमार परिवार के आर्थिक आधार थे। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें विदेश भेजा गया था। पटना और लखनऊ में प्रशिक्षण के बाद पूरे परिवार को उन पर उम्मीद थी। उनकी अचानक हुई संदिग्ध मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और सरकार से मदद की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed