फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather News: Yellow alert for rain and thunderstorm in these districts of Bihar, chances of rain in Aug

Bihar Weather News: बिहार के इन जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, जानिए अगस्त माह में कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 02 Aug 2025 12:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Aug 2025 12:59 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि यदि आप खुले में हों तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Yellow alert for rain and thunderstorm in these districts of Bihar, chances of rain in Aug
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार के सभी जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, बेगूसराय में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दो अगस्त इन इलाकों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


पटना में बारिश के बाद इन इलाकों में जलजमाव
पटना में बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। हथुआ मार्केट, खेतान मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, गर्दनीबाग, न्यू मार्केट, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग के कुछ इलाके, पाटलिपुत्र कॉलोनी, एजी कॉलोनी, राजीव नगर, नेपाली नगर, कृषि नगर, गोला रोड, बीबीगंज रोड, जजेज कॉलोनी, चित्रकूट नगर, पंचशील नगर, सुल्तानपुर में कई जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।  

विज्ञापन
बिहार में किसान उत्सव दिवस, शिवराज सिंह बोले- अन्नदाता की आय बढ़ाने की निरंतर कोशिश कर रही मोदी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, इस माह के मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जुलाई महीने में बिहार में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई। 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड गया के डोमी में दर्ज किया गया। 16 जुलाई को यहां सबसे अधिक 186.8 मिमी बारिश हुई थी। वहीं अगस्त माह में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। इस माह में बिहार के दक्षिण-पश्चिम के कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम जबकि शेष भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना हैं। अगस्त माह में बिहार का सामान्य अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहने के आसार हैं। वहीं इस माह अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमन सामन्य से अधिक रहने के आसार हैं। राज्य का न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed