{"_id":"68b6575ce016e098c906608a","slug":"septic-tank-becomes-a-death-trap-two-cousins-die-after-being-crushed-while-opening-shuttering-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, शटरिंग खोलते वक्त दो चचेरे भाइयों की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, शटरिंग खोलते वक्त दो चचेरे भाइयों की दबकर मौत
Tue, 02 Sep 2025 08:03 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:03 AM IST
सार
पटना के चाणक्य नगर में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलते समय दो मजदूर उसमें दब गए। हादसे में 20 वर्षीय नीरज कुमार और 35 वर्षीय रामबाबू राय की मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत चाणक्य नगर में एक निर्माणधीन मकान में दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन मकान में बने सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलते समय दो मजदूर उसमें दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूरों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर-पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय नीरज कुमार और 35 वर्षीय रामबाबू राय के रूप में हुई है। दोनों मजदूर पटना कुम्हरार में काम करने आए थे।
पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: छिंदवाड़ा के बेलगांव में सनसनीखेज वारदात: चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने की युवक की हत्या, आक्रोश; रोड जाम
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिवार वालों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजन रोने-बिलखने लगे और मृतक मजदूरों के परिजनों ने मकान मालिक से मुआवजे की मांग की। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम करवा दिया। अगमकुआं थाना प्रभारी नीरज कुमार झा ने बताया कि परिवार वालों ने लिखित आवेदन में बताया है कि दोनों मजदूरों की मौत सेप्टिक टैंक में दम घुटने से हुई। इस हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन