फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram News: People angry over waterlogging, planted paddy on muddy road; leaders reprimanded

Bihar News: जलभराव को लेकर फूटा लोगों गुस्सा, कीचड़ भरी सड़क पर रोपे धान; नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

Sun, 27 Jul 2025 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Jul 2025 05:56 PM IST
सार

Sasaram News: अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इलाके के लोग कई बार मेयर, वार्ड पार्षद और नगर आयुक्त तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि न सिर्फ सड़क और नाले का अभाव है, बल्कि बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी है।

विज्ञापन
Sasaram News: People angry over waterlogging, planted paddy on muddy road; leaders reprimanded
कीचड़ वाली सड़क पर धान रोपते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित कृष्णा नगर के लोगों का गुस्सा रविवार को सड़क पर फूट पड़ा। लगभग दो दशक से जलजमाव और टूटी सड़कों की समस्या झेल रहे स्थानीय निवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। यह दृश्य किसी खेत का नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्र की सड़क का था, जहां पानी और दलदल के कारण जीवन बेहाल हो गया है।

विज्ञापन

 
स्थानीय महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में भागीदारी के साथ हुए इस अनोखे प्रदर्शन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी दिखाई दी। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सड़क और नाले का निर्माण नहीं हुआ तो वे आगामी चुनावों में वोट का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी गायब; पुलिस कर रही DNA जांच की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘दो दशक से सड़क और नाले का इंतजार’
कृष्णा नगर के धनपुरवा मौजा में सड़क और नाले के अभाव ने आम जनजीवन को मुश्किलों से भर दिया है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि न तो आज तक यहां सड़क का निर्माण हुआ, न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था। बरसात आते ही इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है और कीचड़ भरी सड़कें दलदल का रूप ले लेती हैं।


 
महिला प्रदर्शनकारी ज्योति रानी ने बताया कि बारिश के दिनों में जलीय जीव घरों में घुस जाते हैं और उनके काटने का खतरा बना रहता है। वहीं, काशीनाथ तिवारी ने कहा कि सड़क और खेत में कोई अंतर नहीं रह गया है, बच्चों को कंधे पर उठाकर स्कूल पहुंचाना पड़ता है।

 
नेता करते हैं वादे, लेकिन हर बार मिलती है निराशा
अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इलाके के लोग कई बार मेयर, वार्ड पार्षद और नगर आयुक्त तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि न सिर्फ सड़क और नाले का अभाव है, बल्कि बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी है, जिससे अंधेरे में लोग पानी से भरी सड़कों पर गिरकर घायल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल लूट के प्रयास में बदमाशों ने खींचा था; हादसे से मचा कोहराम
 
‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर चुनाव में नेता सड़क बनाने का वादा करते हैं, लेकिन जीतने के बाद इलाके की सुध लेने कोई नहीं आता। लोगों ने साफ कहा कि अगर अब भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आगामी चुनावों में वे वोट का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed