{"_id":"66cc4876bf77d7ad5501a43b","slug":"rohtas-news-villagers-accused-police-of-negligence-in-jewelery-businessman-murder-case-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtas News: आभूषण कारोबारी हत्या मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtas News: आभूषण कारोबारी हत्या मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, कही ये बात
Mon, 26 Aug 2024 02:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:48 PM IST
सार
रोहतास के बड्डी में आभूषण कारोबारी की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है, हत्यारों की गिरफ्तारी के बजाय पुलिस ग्रामीणों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले में सासाराम के बड्डी थाना के पास 22 अगस्त को एक आभूषण कारोबारी सूरज सोनी की लूट के दौरान हत्या हुई थी। उसके बाद 23 अगस्त को आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव कर दिया था, जिस मामले में अब तक छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि एक तरफ जहां हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस लगातार ग्रामीणों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसे में गांव से पुरुष सदस्य भागने को विवश हैं। वहीं, हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने में अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस हत्या का विरोध करने के दौरान पत्थरबाजी करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
बड्डी थाना में अब तक कई युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही ग्रामीणों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस बल छापामारी कर रही है। रात में पुलिस गांव में आ रही है, जो लड़के मिल रहे हैं, उसे गिरफ्तार कर ले जा रही है। गांव में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
बता दें कि हत्याकांड के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए थे तथा पुलिस और ग्रामीणों को भी झड़प हो गई थी, जिसमें अब तक छह ग्रामीणों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गांव में लोग परेशान हैं, लोग अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।