फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Married Woman Body Found in Jharkhand Forest Husband Accused of Murder Days After Family Fear Comes True

बिहार की विवाहिता का झारखंड के जंगल में मिला शव: पति पर जताई थी हत्या की आशंका; छह दिन बाद सच आया सामने

Sat, 26 Sep 2026 08:21 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 08:21 AM IST
सार

पालीगंज की विवाहिता नीतू का शव झारखंड के चंपारण में सोझा जीटी रोड के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने 20 सितंबर को सिंगोड़ी थाने में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई थी। अब शव बरामद होने के बाद परिजनों ने पति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Married Woman Body Found in Jharkhand Forest Husband Accused of Murder Days After Family Fear Comes True
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज की एक विवाहिता का शव झारखंड के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता की हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप है कि पति ने ही उसका अपहरण कर हत्या की है। विवाहिता का शव बरामद होने के बाद परिजनों की आशंका सच साबित होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, एक विवाहिता का शव झारखंड के चंपारण में सोझा जीटी रोड के जंगल से झारखंड पुलिस ने बरामद किया। मृतका की पहचान पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र के बहेरिया निरखपुर गांव निवासी स्वर्गीय गणेश यादव की पुत्री नीतू के रूप में हुई है। उसकी शादी सिंगोड़ी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सुभाष यादव के पुत्र गणेश यादव से हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतका की मां मालती देवी ने बीते दिनों 20 सितंबर को सिंगोड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बेटी नीतू की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में दहेज को लेकर अपनी बेटी को पति और उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन


नीतू ने फोन के जरिए मां की सूचना दी
मालती देवी की ओर से लगाए गए आरोप और जताई गई आशंका के बाद अब नीतू का शव झारखंड के चंपारण में सोझा जीटी रोड के जंगल से बरामद हुआ है। शव की पहचान नीतू के रूप में हुई है। मालती देवी ने अपने लिखित फर्द बयान में बताया कि उसके पति गणेश यादव नीतू को अपने साथ घर से लेकर गए थे। इसके बाद नीतू ने फोन के माध्यम से अपनी मां को इसकी सूचना दी थी। उसके बाद नीतू और उसके पति का मोबाइल बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: नेपाल राजघराने से जुड़ा गयाजी के ‘लाल मोहरिया पंडों’ का इतिहास, जानें जम्होर के राजपुरोहितों की कहानी

आज नीतू का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि जिस आशंका को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी, वह सच साबित हुई और पति ने ही उसका अपहरण कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed