फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas News: Suspicious death of newly married woman a month after marriage husband arrested on murder charges

Bihar News: विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सड़क जाम कर परिजनों का प्रदर्शन, पति गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Mar 2025 01:50 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rohtas News: Suspicious death of newly married woman a month after marriage husband arrested on murder charges
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हटवाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सासाराम के दिनारा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव से एक नवविवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। महज एक महीने पहले ब्याही गई महिला की असामयिक मृत्यु से मायकेवाले जहां गहरे सदमे में हैं। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
होलिका दहन की रात मौत
जानकारी के अनुसार, सिअरुआं गांव (संझौली थाना क्षेत्र) निवासी प्रिया कुमारी की शादी हाल ही में सात फरवरी 2025 को सुजानपुर गांव के विवेक सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह मायके लौट आई थी। बताया जा रहा है कि होली के मौके पर ससुरालवालों ने विशेष आग्रह कर उसे वापस बुलाया, लेकिन होलिका दहन की रात ही उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:नालंदा में हत्या से हड़कंप; पुआ-पकवान खा रहे थे, कट्टा लेकर पहुंचे अपराधी ने अचानक मार दी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गला दबाकर की गई हत्या
प्रिया की मौत के बाद उसके परिजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर उसकी हत्या की है। वहीं, ससुराल पक्ष इस आरोप को सिरे से खारिज कर रहा है। उनका कहना है कि प्रिया ने पारिवारिक विवाद के कारण खुद आत्महत्या कर ली। यह मामला अब हत्या बनाम आत्महत्या की दिशा में उलझता जा रहा है, जिसकी जांच पुलिस गहराई से कर रही है।
 
गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क की जाम
गुरुवार की रात गुस्साए मायकेवालों और ग्रामीणों ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौराहा पर मृतका का शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरानी जीटी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
प्रदर्शन की सूचना पर सदर एसडीएम आशुतोष रंजन, सदर डीएसपी दिलीप कुमार तथा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया और समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सका।


यह भी पढ़ें- Holi 2025:यहां सौ साल से हो रहा होलिका दहन, विधि विधान से पूजा के बाद होली की गीतों पर झूमते दिखे लोग
 
पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए दिनारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक सिंह रूस के मास्को में कार्यरत हैं और होली के मौके पर ही घर आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सख्त सजा मिल सके।
 
गांव और परिवार में पसरा मातम
एक महीने पहले जहां घर में शादी की खुशियां थीं, वहीं अब मातम का सन्नाटा छा गया है। मृतका के परिवार के लोग गहरे आघात में हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना जैसे संभावित कारणों की ओर भी संकेत किया है, जिसकी जांच अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed