फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   madhepura bihar news holika dahan 2025 bangla durga mandir 100 years tradition lots of abir gulal was thrown

Holi 2025: यहां सौ साल से हो रहा होलिका दहन, विधि विधान से पूजा के बाद होली की गीतों पर झूमते दिखे लोग

Fri, 14 Mar 2025 10:43 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

होलिका जलाने के बाद लोगों ने कहा कि होली का पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह हमें समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की भी प्रेरणा देता है। इस परिसर में करीब 100 वर्षों से होलिका दहन का आयोजन होता है।

विज्ञापन
madhepura bihar news holika dahan 2025 bangla durga mandir 100 years tradition lots of abir gulal was thrown
मधेपुरा में होलिका दहन में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बांग्ला दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार की रात 11 बजे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। होलिका दहन से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित होते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अग्नि में नारियल, गेंहू की बालियां, गूलर के फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर भक्तों में खासा का उत्साह देखा गया। लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं। लोग होली गीतों पर झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर हो गया। माहौल प्रेम, सौहार्द व उमंग से भर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर पर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि यह हमें समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की भी प्रेरणा देता है। लोगों ने बताया कि बांग्ला दुर्गा मंदिर परिसर में करीब 100 वर्षों से होली का दहन का आयोजन होते आ रहा है।

 

मधेपुरा में होलिका दहन में शामिल लोग


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

इधर, कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। होलिका दहन के इस पावन अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया और सभी ने रंगों के इस महापर्व का आनंद लिया। अब लोग रंगोत्सव यानी धुलंडी के लिए उत्साहित हैं।
Happy Holi : आधे बिहार में आज होली है, कल ज्यादा लोग मनाएंगे रंगों का त्योहार; बनगांव में कल ही खेल ली होली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed