{"_id":"681846de86116c2c4303a501","slug":"rohtas-bihar-news-rohtas-police-investigation-after-groom-elder-brother-shot-dead-marriage-joy-turned-in-sorrow-rohtas-news-patna-news-c-1-1-noi1396-2910250-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : छोटे भाई के तिलक की चल रही थी तैयारी, रात में बड़े भाई की गोली मार कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : छोटे भाई के तिलक की चल रही थी तैयारी, रात में बड़े भाई की गोली मार कर दी हत्या
Mon, 05 May 2025 12:06 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:06 PM IST
सार
Bihar : घर में छोटे भाई के तिलक को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच तिलक से एक दिन पूर्व अपराधियों ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में जमा लोग
विस्तार
रोहतास में अपराधियों एक व्यक्ति की सोये अवस्था में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर रात करीब 3 बजे के आसपास की बताई जाती है। घटना सासाराम के तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव की है। मृतक की पहचान अभिनंदन पासवान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें- Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया
विज्ञापन
छोटे भाई के तिलक की चल रही थी तैयारी
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक अभिनंदन पासवान के छोटे भाई की सोमवार को तिलक आने वाली थी, जिसको लेकर घर को सजाने संवारने के साथ-साथ अतिथियों के स्वागत को लेकर चल रही तैयारी अपने अंतिम चरण में थी। शादी की व्यस्तता में थक हार कर अभिनंदन पासवान भी अपने रिश्तेदारों के साथ ही घर के बाहर सो गए, लेकिन रविवार की रात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Khelo India : भागलपुर में दोपहर बाद तीरंदाजी, चार जिलों में फुटबॉल से लेकर स्वीमिंग मुकाबले सुबह ही शुरू
मातम में बदली शादी की खुशी
इस घटना ने शादी की खुशी को पूरी तरह गम में बदल दिया है। शादी को लेकर कई रिश्तेदार पहले हीं आ चुके थे तथा अन्य रिश्तेदारों के आने का सिलसिला भी जारी था, लेकिन अचानक इस दुखद घटना ने सबको गमगीन कर दिया और सभी रिश्तेदार अब मृतक के अंतिम संस्कार में जुट गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही तिलौथू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। तिलौथू थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन