फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rajgir khelo india centre swimming replaces wrestling sai approval bihar sports

बिहार: राजगीर खेलो इंडिया सेंटर में बड़ा बदलाव! अब अखाड़े की जगह तैराकी, SAI ने दी मंजूरी

Tue, 01 Sep 2026 07:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Sep 2026 07:34 AM IST
सार

राजगीर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब कुश्ती की जगह तैराकी को आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेल विधा बदलने को मंजूरी देते हुए 3 मुख्य कोच और 1 सहायक कोच की तैनाती को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
rajgir khelo india centre swimming replaces wrestling sai approval bihar sports
राजगीर खेलो इंडिया सेंटर में बदला खेल का मैदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में खेलों के बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने राजगीर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेल विधा बदलने को औपचारिक मंजूरी दे दी है। अब इस केंद्र में कुश्ती की जगह तैराकी को आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा। विभागीय परियोजना अनुमोदन समिति (DPAC) की अनुशंसा के बाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन साई ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक को पत्र जारी कर वित्तीय सहायता और आवश्यक मानव संसाधन का ढांचा भी स्पष्ट कर दिया है।

विज्ञापन

तैराकी के लिए कोचों की तैनाती को मंजूरी

नई खेल विधा के तहत राजगीर सेंटर में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण देने के लिए मानव संसाधन का व्यापक ढांचा तैयार किया गया है। इसके तहत एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और तैराकी के लिए 3 मुख्य कोच तथा तैराकी के लिए 1 सहायक कोच की तैनाती को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त 2026 से प्रभावी तीन तिमाहियों के लिए कोचों के वेतन मद में 40 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, तैराकी के उपभोग्य खेल उपकरणों के लिए 18 प्रतिशत जीएसटी सहित 18 लाख 21 हजार 920 रुपये मंजूर किए गए हैं। इस तरह चालू वित्तीय वर्ष में कुल 59 लाख 1 हजार 920 रुपये का प्रावधान किया गया है। आगामी वित्तीय वर्षों के लिए तैराकी समेत संबंधित मानव संसाधन और व्यवस्था का वार्षिक बजट 79 लाख 41 हजार 920 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध के बाद जारी होगी आवर्ती राशि

आवर्ती कोष की यह राशि भारतीय खेल प्राधिकरण और बिहार सरकार के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के बाद जारी की जाएगी। अनुबंध की मूल प्रति साई के कोलकाता क्षेत्रीय केंद्र को भेजी जानी है। इसके साथ ही वन-टाइम ग्रांट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। कुश्ती के लिए 27 मार्च 2026 को जारी की गई 15 लाख 62 हजार 821 रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि को अब नियमों के तहत तैराकी विधा के गैर-आवर्ती उपकरणों की खरीद में इस्तेमाल किया जाएगा।

पुरानी 5.20 लाख की राशि बिहार सरकार को लौटानी होगी

इसके अलावा वर्ष 2023 में जारी की गई 5 लाख 20 हजार 940 रुपये की राशि को तैराकी अनुदान का हिस्सा नहीं माना जाएगा। यह राशि बिहार सरकार को वापस लौटानी होगी। डीपीएसी के निर्देश के अनुसार कुश्ती के तहत राज्य सरकार की ओर से पहले खर्च की गई राशि का वहन भी राज्य सरकार को ही करना होगा।

तैराकी उपकरणों का प्रस्ताव मांगा

राजगीर सेंटर में तैराकी प्रशिक्षण को जल्द शुरू करने के लिए बिहार सरकार से तैराकी उपकरणों की खरीद का विस्तृत मदवार प्रस्ताव भी मांगा गया है। इसके बाद आवश्यक उपकरणों की खरीद और अन्य तैयारियां पूरी की जाएंगी। मंजूरी और बजट के साथ अब राजगीर के खेलो इंडिया सेंटर में कुश्ती की जगह तैराकी को नई खेल विधा के रूप में विकसित करने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed