फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Raids on former IPS officer Amitabh Das's house controversy statement Nitish Kumar's son Nishant kumar patna

Bihar: पूर्व IPS अमिताभ दास गिरफ्तार, छापेमारी के नाम पर घर आई थी पुलिस; एसपी ने कहा- नहीं हुई है अरेस्टिंग

Fri, 13 Feb 2026 07:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Feb 2026 07:02 PM IST
सार

Bihar : पूर्व IPS अमिताभ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर नीट छात्रा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है। 

विज्ञापन
Raids on former IPS officer Amitabh Das's house controversy statement Nitish Kumar's son Nishant kumar patna
निशांत कुमार और अमिताभ दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहली सूचना उनके घर पर पुलिस के द्वारा छापेमारी करने की आई थी। फिर पुलिस जबरन उठाकर उन्हें ले गई। पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के खिलाफ यह कार्रवाई उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में हुई है। पुलिस का कहना है कि अमिताभ दास ने सरकार के सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के खिलाफ अनर्गल और विवादित बयान दिया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 'दरिंदगी के बाद छात्रा को चौथी मंजिल से गिराकर मार डाला', यह आरोप लगाकर माले का पटना में प्रदर्शन
विज्ञापन


अमिताभ दास ने लगाए गंभीर आरोप, पटना एसएसपी ने गिरफ्तारी से किया इनकार
पटना पुलिस पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास के घर पर पहुंची और उनको जबरन उठाकर ले गई। इस दौरान वह चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि नीट छात्रा की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेटा निशांत कुमार मुख्य अभियुक्त है। सीबीआई के निदेशक को प्रमाण देने के लिए कल मैं दिल्ली निकलने वाला था, लेकिन इससे पहले मुझे पटना पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी मेरी हत्या करने की भी कोशिश की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरे घर में पुलिस ने कुछ सामान रख दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि इनको कहीं से फोन आ रहा है कि निशांत कुमार को बचना है और अमिताभ दास को गिरफ्तार करो। वहीं गिरफ्तारी के मामले पर पटना एसएसपी ने 'अमर उजाला' को बताया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-क्रिकेट की पिच से परीक्षा हॉल तक: वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की परीक्षा; क्रिकेटर का एडमिट कार्ड हुआ जारी

जानिए क्यों फंसे अमिताभ दास 
दरअसल नीट छात्रा की हत्या के मामले में बिहार सरकार और पटना पुलिस पर मामले को लीपापोती करने का आरोप लगाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। ऐसे में पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने कई मीडिया और सोशल मीडिया पर आकर कहा था कि नीट छात्रा मामले में पुलिस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का भी डीएनए टेस्ट करवाए। इतना ही नहीं निशांत कुमार के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास आने-जाने वाले लोगों की भी डीएनए जांच होनि चाहिए, जिसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 


जल्दी कराएं जांच वरना भाग सकते हैं विदेश 
पूर्व IPS ऑफिसर अमिताभ दास ने तो यहां तक कह दिया था कि निशांत कुमार के डीएनए की जांच पुलिस जल्द से जल्द करवा ले वर्ना ऐसा भी मुमकिन है कि इस केस की वजह से कहीं निशांत कुमार विदेश न भाग जाए। अमिताभ दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा था और कहा था कि अगर ऐसी बात है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता के सामने आकर सबकुछ स्पष्ट करना चाहिए और अपने बेटे का डीएनए सैंपल देना चाहिए ताकि आपकी विश्वसनीयता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed