{"_id":"6363fca70ce49764df672016","slug":"prashant-kishor-said-rjd-takes-muslims-for-granted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रशांत किशोर बोले- मुसलमानों को हल्के में लेती है राजद, अल्पसंख्यकों को नहीं दी कैबिनेट में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रशांत किशोर बोले- मुसलमानों को हल्के में लेती है राजद, अल्पसंख्यकों को नहीं दी कैबिनेट में जगह
Thu, 03 Nov 2022 11:08 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:08 PM IST
सार
प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा से नाता तोड़कर जेडीयू ने राजद के साथ सरकार बनाई लेकिन इस बात पर ध्यान दें कि आपके समुदाय के कितने लोगों को नई कैबिनेट में जगह मिली है।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में अपना राजनीतिक चेहरा चमका रहे प्रशांत किशोर इन दिनों राज्य के गांव-कस्बों में जनसभाएं कर रहे हैं। गुरुवार को एक जनसभा में बोलते हुए पीके ने राजद पर बिहार के मुसलमानों के साथ 'बंधुआ मजदूर' जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा से नाता तोड़कर जेडीयू ने राजद के साथ सरकार बनाई, लेकिन इस बात पर ध्यान दें कि आपके समुदाय के कितने लोगों को नई कैबिनेट में जगह मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के पुपरहिया गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नई सरकार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बना दिया। आप सभी राजद के प्रति आत्मीयता महसूस करते हैं। लेकिन कृपया इस सवाल पर विचार करें। बता दें राजद दो महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर 'महागठबंधन' में शामिल होने के बाद सत्ता में आई है।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर अपने गृह राज्य की 3,500 किलोमीटर लंबी 'पदयात्रा' पर हैं, जिसके बाद उनके 'जन सूरज' अभियान के एक पूर्ण राजनीतिक दल के रूप में विकसित होने की उम्मीद है। उन्होंने राजद पर अक्सर आरोप लगाया कि वह भाजपा द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है।