फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Politics in Bihar on the pretext of celebrating Karpoori Thakur birth anniversary

बिहार में जननायक के बहाने हो रही सियासत, कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए लगी होड़

Mon, 25 Jan 2021 04:27 AM IST
Jeet Kumar कुमार निशांत, पटना।
कुमार निशांत, पटना। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Jan 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
Politics in Bihar on the pretext of celebrating Karpoori Thakur birth anniversary
कर्पूरी ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए बिहार की राजनीति में होड़ लगी है। कर्पूरी ठाकुर लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के राजनीतिक गुरु थे।

विज्ञापन


इन दोनों नेताओं ने जनता पार्टी के दौर में कर्पूरी ठाकुर की उंगली पकड़कर सियासत के गुर सीखे। लालू यादव ने जब सत्ता की कमान संभाली तो कर्पूरी ठाकुर के कामों को ही कुछ दिनों तक आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन


कर्पूरी ठाकुर के जीवन काल में उनका कोई परिजन या रिश्तेदार राजनीति में कोई पद नहीं पा सका। लेकिन कर्पूरी के चेले लालू के सभी लाल राजनीति में हैं। कर्पूरी जी देर शाम कभी किसी आईएएस अफसर को फोन नहीं करते थे। कहते थे कि शाम में वे लोग कुछ खाते-पीते हैं, अपनी दुनिया में रहते हैं। अब के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रात हो या दिन कभी भी नौकरशाह को फोन मिलाते हैं। फरमान जारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 फरवरी 1988 को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते कर्पूरी ठाकुर का निधन हो गया था, लेकिन उनका सामाजिक न्याय का नारा आज भी बिहार में बुलंद है। कर्पूरी जयंती के नाम पर बिहार के राजनेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

किसी ने कहा कि कुछ लोग वोट के लालच में कर्पूरी जयंती मना रहे हैं। कुछ लोग चेहरा चमकाने के लिए जयंती मना रहे हैं। समाजवादी आंदोलन के कर्पूरी ठाकुर को उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए जाना जाता था, पर आज के समाजवादी नेताओं को किस लिए जाना जाता है यह जगजाहिर है।

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर ने जिस तरह अपने समूचे राजनीतिक जीवन को संघर्ष का पर्याय बनाए रखा, हाशिये के समुदायों की भलाई के लिए खुद को दांव पर लगाया, अपमान सहे और अपने निजी व सार्वजनिक जीवन में कतई कोई फांक नहीं रहने दी। आज की राजनीति में उसकी मिसाल दुर्लभ है। 


कर्पूरी ठाकुर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री , एक बार उपमुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीति का इतना लंबा सफर करने के बाद जब उनका देहांत हुआ तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed