फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PM Modi Bihar Visit: PM Modi coming to Bihar tomorrow, public meeting in Nawada, 2.8 km road show in Patna

PM Modi Bihar Visit: कल फिर बिहार आ रहे पीएम मोदी, नवादा में जनसभा के बाद पटना में 2.8 किमी का रोड शो करेंगे

Sat, 01 Nov 2025 01:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Nov 2025 01:28 PM IST
सार

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना के बांकीपुर विधानसभा में रोड शो करेंगे। वह इस रोड शो के जरिए बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन के लिए वोट मांगेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: PM Modi coming to Bihar tomorrow, public meeting in Nawada, 2.8 km road show in Patna
पीएम मोदी के रोड शो की तस्वीर। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पिछले आठ दिनों में यह उनका दौरा तीसरा दौरा है। पहले वह नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पटना में शाम में रोड शो करेंगे। पीएम गुरुद्वारा भी जाएंगे। इसके बाद तीन नवंबर को पीएम कटिहार में जनसभा करेंगे। तीनों कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से सारी तैयारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। पटना में पीएम का रोड शो 2.8 किलोमीटर का रोड शो है।

विज्ञापन


पीएम का रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होगा। यह नाला रोड, ठाकुरबाड़ी रोड, बारी पथ, बारी पथ, बाकरगंज, उद्योग भवन तक आएगा। शाम बजे से शुरू होने वाले रोड शो के लिए 10 स्वागत स्टॉल बनाए गए हैं। यहां पर हजारों लोग मौजूद रहेंगे। पीएम के ऊपर फूलों की बारिश करेंगे। इन 10 जगहों पर ढोल नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कूतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी बांकीपुर विधानसभा के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक नितिन नवीन को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


2000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की है
वहीं जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रूट को क्लियर रखने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 2000 से अधिक अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की है। इधर, ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कदमकुआं से दरियापुर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश बोले- अब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है; NDA ही बिहार को आगे ले जा सकता है

29 मई को पीएम मोदी का रोड शो हुआ था
इधर, पीएम के स्वागत के लिए पूरे रास्ते को साफ सुथरा किया जा रहा है। बारिश का असर भी रोड शो की तैयारियों पर पड़ा है। पूरी तरह से होर्डिंग, पोस्टर,  लाइटिंग नहीं लग पाएं हैं। मौसम साफ होते ही काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, मौसम विभाग ने दो नवंबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना के अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार जताए गए हैं। लेकिन, इन सबके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के रोड शो की तैयारी में जुटे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 29 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान रोड शो किया था। उस वक्त यह रोड शो छह किलोमीटर का हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed