फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CM Nitish Kumar said now being called a 'Bihari' is not an insult, it is a matter of respect.

Bihar: सीएम नीतीश बोले- अब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है; NDA ही बिहार को आगे ले जा सकता है

Sat, 01 Nov 2025 11:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Nov 2025 11:13 AM IST
सार

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ही बिहार को आगे ले जा सकता है और राज्य को “नए गौरव के युग” की ओर बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar said now being called a 'Bihari' is not an insult, it is a matter of respect.
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से लगातार बिहार की सेवा करने का अवसर जनता ने उन्हें दिया है और इस दौरान राज्य में विकास व सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमने शासन संभाला था, तब ‘बिहारी’ कहलाना एक अपमान माना जाता था। हमने ईमानदारी और पूरी मेहनत से काम किया। आज ‘बिहारी’ कहलाना गर्व की बात है।

विज्ञापन


सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है
सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है। चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित या महादलित सबके विकास के लिए काम हुआ है। मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, केवल जनता की सेवा की है। सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार के विकास की कुंजी बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए की सरकार होने से विकास की रफ्तार और तेज हुई
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार होने से विकास की रफ्तार और तेज हुई है। बिहार में अब विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था भी मजबूत हुई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम किया गया। 

Bihar Election: पहले चरण के मतदान के दिन मौसम कैसा रहेगा? मोंथा ने बिहार चुनाव प्रचार की रफ्तार थामी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed