फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PK asked Mangal Pandey whether NOC was given to medical college or not, Rs 100 crore ambulance payment matter

Bihar: PK का मंगल पांडेय पर पलटवार, पूछा- मेडिकल कॉलेज को NOC दिया? 100 करोड़ की एंबुलेंस पेमेंट पर कही यह बात

Sun, 10 Aug 2025 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Aug 2025 07:10 PM IST
सार

Nalanda News: प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडेय ने यह स्वीकार कर लिया है कि दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लिए थे। लेकिन यह बताने से बच रहे हैं कि बाकी के 61 लाख रुपये किससे लिए गए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सात दिन के भीतर वह खुद इसका खुलासा कर देंगे।

विज्ञापन
PK asked Mangal Pandey whether NOC was given to medical college or not, Rs 100 crore ambulance payment matter
जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को नालंदा के हरनौत में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर लगे आरोपों के संबंध में उनका बचाव करने वाले बयानों पर तीखा पलटवार किया। दिल्ली में 86 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने के मामले में मंगल पांडेय की सफाई को उन्होंने झूठा करार देते हुए नए सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: धर्मांतरण के आरोप पर मचा बवाल, हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा; छह लोग हिरासत में
विज्ञापन

 
‘बाकी के 61 लाख रुपये किससे लिए?’
प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडेय ने यह स्वीकार कर लिया है कि दिलीप जायसवाल से 25 लाख रुपये लिए थे। लेकिन यह बताने से बच रहे हैं कि बाकी के 61 लाख रुपये किससे लिए गए। उन्होंने चुनौती दी कि यदि मंगल पांडेय खुद नहीं बताएंगे, तो सात दिन के भीतर वह खुद इसका खुलासा कर देंगे। पीके ने यह भी सवाल उठाया कि अगर कर्ज लेना ही था, तो मंगल पांडेय ने खुद क्यों नहीं लिया? पिताजी के खाते में पैसा लेकर पत्नी के खाते में क्यों भेजा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज को NOC पर सवाल
मंगल पांडेय के इस बयान पर कि किशनगंज के एमजीएम कॉलेज को मान्यता देने में स्वास्थ्य विभाग का कोई रोल नहीं है, प्रशांत किशोर ने सीधा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब तक स्वास्थ्य विभाग एनओसी नहीं देता, तब तक यूजीसी डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता नहीं देती है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री रहते मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल की मदद से दिल्ली में फ्लैट खरीदा और इसके बदले स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज को एनओसी दी, जिससे उसे डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली।

यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी CM के दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर चिराग पासवान का बयान, बोले- चुनाव आयोग चाहे तो करे जांच
 
एंबुलेंस पेमेंट पर भी कसा तंज
प्रशांत किशोर ने एंबुलेंस खरीद मामले पर भी स्वास्थ्य मंत्री के बयान को गलत बताया। उन्होंने कहा कि साल 2022 में बिहार सरकार ने खरीदी गई 450 एंबुलेंस के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया गया है। शेष पेमेंट मामला कोर्ट में जाने की वजह से अटका हुआ है। जबकि मंगल पांडेय ने पहले दावा किया था कि एंबुलेंस खरीद में कोई पेमेंट नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed