कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर मोहल्ले में रविवार को धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू संगठन विशेष के कार्यकर्ताओं ने एक चल रही प्रार्थना सभा को बीच में रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। संगठन का आरोप है कि यह सभा ईसाई धर्म से जुड़ी थी और इसके बहाने इलाके में धर्म परिवर्तन की कोशिश हो रही थी।
Bihar News: धर्मांतरण के आरोप पर मचा बवाल, हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा; छह लोग हिरासत में
Katihar News: मौके पर मौजूद ईसाई धर्म से जुड़ी कुछ महिलाओं ने धर्मांतरण के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक प्रार्थना सभा थी, जिसमें किसी को धर्म परिवर्तन के लिए नहीं कहा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।
हिंदू संगठन ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
सूत्रों के अनुसार, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अचानक मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को रोक दिया। उनका दावा है कि इस तरह की सभाओं के जरिए इलाके में कई लोगों को धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जो स्थानीय आस्था के साथ खिलवाड़ है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी CM के दो वोटर आईडी कार्ड विवाद पर चिराग पासवान का बयान, बोले- चुनाव आयोग चाहे तो करे जांच
सभा में मौजूद लोगों का पक्ष
मौके पर मौजूद कुछ महिलाएं, जो खुद को ईसाई धर्म से जुड़ा बताती हैं, ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक प्रार्थना सभा थी, जिसमें किसी को धर्म परिवर्तन के लिए नहीं कहा जा रहा था।
पुलिस ने हालात संभाले, छह लोग हिरासत में
सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। एहतियातन कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बहनोई हरिलाल यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
इलाके में तनाव, संगठन ने दी चेतावनी
इस घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है लेकिन पुलिस नियंत्रण में है। वहीं, हिंदू संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस तरह की गतिविधियां हुईं तो वे सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध करेंगे।